Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '...जांच करवा फंसाया गया', हेमंत की गिरफ्तारी को लेकर झामुमो का भाजपा पर हमला; बोले- जवाब झारखंड की जनता देगी

    By Tribhuvan Kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 05:55 PM (IST)

    गिरिडीह में तिसरी अग्रवाला उच्च विद्यालय परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगामी चार मार्च को पार्टी के स्थापना दिवस पर गिरिडीह में आयोजित कार् ...और पढ़ें

    तिसरी में बैठक में कार्यकर्ता को संबोधित करते जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल (जागरण)
    तिसरी में बैठक में कार्यकर्ता को संबोधित करते जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल (जागरण)

    HighLights

    1. हर वर्ग के लोगों के लिए हेमंत सरकार कार्य कर रही थी- जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष
    2. पार्टी की लोकप्रियता बढ़ने से भाजपा बौखला गई- - जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष

    संवाद सहयोगी, तिसरी (गिरिडीह)। गिरिडीह में तिसरी अग्रवाला उच्च विद्यालय परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगामी चार मार्च को पार्टी के स्थापना दिवस पर गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया। बैठक में प्रखंड की सभी पंचायतों से सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा कि हर वर्ग के लोगों के लिए हेमंत सरकार कार्य कर रही थी। पार्टी की लोकप्रियता बढ़ने से भाजपा बौखला गई। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से जांच करवा कर फंसाया गया है। केंद्र शासित भाजपा के इशारे पर ईडी कार्रवाई कर रही है।

    आगामी लोक सभा और विधानसभा चुनाव के समय भाजपा को इसका जवाब झारखंड की जनता देगी। तिसरी से चुनाव के समय भाजपा के नेता को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

    हेमंत के जेल से रिहा होने तक चप्पल नहीं पहनेंगे- सुरेश मरांडी

    बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल से रिहा होने तक पैर में चप्पल नहीं पहनेंगे। धोती लूंगी और साधारण कपड़ा पहन कर हेमंत सोरेन की रिहाई का इंतजार करेंगे। हेमंत सोरेन को जेल भेजने आदिवासी समुदाय को गहरी ठेंस पहुंची है।

    बैठक में बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मो मुनीब, सिमोन मरांडी, मतियुस टुड्डू, लालो मुर्मू, अरविंद मुर्मू, मंझला टुड्डू, मनोज यादव आदि उपस्थित थे

    ये भी पढ़ें: असमंजस में चंपई सरकार! खुलकर नहीं बोल रहे कांग्रेस विधायक, खरगे से मुलाकात के बाद तस्वीरें होंगी साफ

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: झारखंड में सियासी संकट के बीच कांग्रेस अध्यक्ष से मिले चंपई सोरेन, इन मुद्दों पर हुई र्चचा

    खबरें और भी