Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भूत और झूठ के नहीं होते पांव', MP के CM यादव का सोरेन पर हमला, कंस से कर दी तुलना

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 02:13 PM (IST)

    CM Mohan Yadav मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सोरेन की महाभारत काल में भगवान श्रीकृ ...और पढ़ें

    भूत और झूठ के नहीं होते पांवः मोहन यादव
    भूत और झूठ के नहीं होते पांवः मोहन यादव

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश के सीएम बोले- अब गिनती के बचे हैं सोरेन सरकार के दिन
    2. गांडेय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल

    संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह)। गांडेय प्रखंड में सोमवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कंस को लगता था कि वह बहुत ताकतवर है। सबको मार सकता है। सबसे निपट सकता है।

    उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन भी इसी मार्ग पर हैं। यह परिवर्तन यात्रा भगवान कृष्ण का जयकारा करने वाली है। इस यात्रा से परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि भूत और झूठ के पांव नहीं होते।

    मोहन यादव सोमवार को गांडेय में नवोदय विद्यालय के समीप स्थित मैदान में चौथे दिन की परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे।

    राम ने आशीर्वाद दिया, कृष्ण का मुस्कुराना बाकी: मोहन यादव

    एमपी के सीएम मोहन यादव ने आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की योजना का भी संकेत दिया। कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम 550 साल बाद मुस्कुराते हुए पूरे देश को आशीर्वाद दे रहे हैं। अभी कृष्ण कन्हैया का मुस्कुराना बाकी है।

    उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा कहते ही अपने भीतर एक संकल्प धारण करना होता है। बिना किसी का नाम लिये उन्होंने कहा कि इसी विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में विरोधी दल के नेता (हेमंत सोरेन) ने अपनी पत्नी (कल्पना मुर्मू) को चुनाव लड़वाया।

    मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर झूठ बोलकर वोट लिया। आपके वोट से बने मुख्यमंत्री अपने कुकर्मों के आधार पर जेल जाते हैं और यहां विकास की उम्मीद पाले लोगों को निराशा मिलती है। जेल से आकर फिर वही सीएम बन जाते हैं।

    खबरें और भी

    अहंकार की वजह से थम गया झारखंड का विकास

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से सभी राज्यों का भला हुआ, लेकिन हेमंत सरकार अपने अहंकार के कारण झारखंड के विकास को दिल्ली के साथ लेकर चलने को तैयार नहीं हुई। यहां के सीएम उल्टा काम करने लगे। इसलिए जैसा कर्म करोगे, वैसा फल मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी को तो दुश्मन देश के नेता भी सम्मान देते हैं। मोदी अमेरिका गए तो वहां चुनाव लड़ रही दोनों पार्टियों के नेताओं ने उनका अभिनंदन किया, लेकिन अपने देश में विकास विरोधी राजनीति का दौर चल रहा है।

    यह भी पढ़ें

    अबतक झारखंड का क्यों नहीं हुआ विकास, मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने बताया; हेमंत सोरेन पर बोला हमला

    Jharkhand Politics: 'आदिवासियों से छल करनेवालों को दिलाकर रहेंगे सजा', Hemant Soren पर जमकर बरसे JP नड्डा