Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अबतक झारखंड का क्यों नहीं हुआ विकास, मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने बताया; हेमंत सोरेन पर बोला हमला

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:07 PM (IST)

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरकट्ठा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उ ...और पढ़ें

    ठग रही हेमंत सरकार, झारखंड में भाजपा ही विकल्प : मोहन यादव। (फाइल फोटो)
    ठग रही हेमंत सरकार, झारखंड में भाजपा ही विकल्प : मोहन यादव। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. ठग रही हेमंत सरकार, झारखंड में भाजपा ही विकल्प : मोहन यादव
    2. मंइयां योजना को भी बताया महिलाओं को ठगने का रास्ता
    3. भाजपा की परिवर्तन यात्रा में बरकट्ठा पहुंचे थे एमपी के सीएम

    संवाद सूत्र, बरकट्ठा (हजारीबाग)। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार जनता को ठग रही है। झारखंड में संसाधनों की कमी नहीं है। सरकार की इच्छाशक्ति की कमी से यहां का विकास नहीं हुआ। झारखंड में अब भाजपा ही विकल्प है।

    वह सोमवार को हजारीबाग के बरकट्ठा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे।  डॉ मोहन यादव ने कहा कि मंइयां सम्मान योजना महिलाओं को ठगने का जरिया है। इसके जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंडी महिलाओं को ठग रहे हैं।

    हेमंत सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है। झारखंड में विकास नहीं होता। यहां एक एक नेता के घर से 350 करोड़ रुपये बरामद होता है।

    मोदी की गारंटी का किया वादा

    उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा इसलिए है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बने। विकास हो। मोदी सरकार की गारंटी है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत किया। हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उसे उखाड़ फेंकने की अपील की।

    ऐसी सरकार को बंगाल की खाड़ी में डुबो देना चाहिए

    सांसद मनीष जायसवाल ने हेमंत सरकार को सिर्फ ठगने वाली सरकार बताया। कहा कि सरकार सिर्फ तुष्टीकरण करती है। ऐसी सरकार को बंगाल की खाड़ी में डुबो देना चाहिए।

    विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है। जनता को पांच वर्षों के बाद मंइयां योजना के नाम पर सिर्फ लालच दे रही है। बेरोजगारी के प्रति सरकार की जरा भी चिंता नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: 'आदिवासियों से छल करनेवालों को दिलाकर रहेंगे सजा', Hemant Soren पर जमकर बरसे JP नड्डा

    Jharkhand Politics: 'मैं कसम लेता हूं कि...', चंपई के गढ़ में दहाड़े शिवराज सिंह चौहान; हेमंत सोरेन पर फूटा गुस्सा

    मंइयां सम्मान यात्रा में कल्पना सोरेन की ललकार, कहा- जो पैसा आपको नहीं मिला है, उसके पीछे BJP की घटिया सोच