Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Godda Lok Sabha Chunav Result : गोड्डा सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी भाजपा, क्या विजयी रथ रोक पाएगी कांग्रेस?

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:46 PM (IST)

    Godda lok sabha election Result Live झारखंड में लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आना है। प्रदेश में गोड्डा सीट पर काउंटिंग की पूरी तैयारी कर ली गई है। ...और पढ़ें

    Godda Lok Sabha Chunav Result: गोड्डा सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी भाजपा, क्या विजयी रथ रोक पाएगी कांग्रेस?
    Godda Lok Sabha Chunav Result: गोड्डा सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी भाजपा, क्या विजयी रथ रोक पाएगी कांग्रेस?

    डिजिटल डेस्क, गोड्डा। Godda Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए गोड्डा सीट पर मतदान हो चुका है। संताल की तीन सीटों में से एक गोड्डा इस बार के लोकसभा चुनाव की हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे जहां लगातार चौथी बार जीत की तलाश में हैं वहीं, भाजपा सांसद के विजयी रथ को रोकने के लिए इंडी गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव मैदान में हैं। इसके अलावा भी 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    गोड्डा में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    1. निशिकान्त दुबे, भारतीय जनता पार्टी
    2. प्रदीप यादव, इंडियन नेशनल काँग्रेस
    3. बजरंगी महथा, बहुजन समाज पार्टी
    4. अनुप कुमार, प्राउटिस्ट ब्‍लॉक, इंडिया
    5. अरूण कुमार, न्यायधर्मसभा
    6. कालीपद मुर्मू, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
    7. कुमारी डिलेश्वरी, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
    8. केतन कुमार, राइट टु रिकॉल पार्टी
    9. ज्ञानेश्वर झा, जागरूक जनता पार्टी
    10. टिपलाल साह, लोकहित अधिकार पार्टी
    11. ब्रजकिशोर पंडित, अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी
    12. रामेश्वर मंडल, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
    13. सूरज कुमार अमन, भागीदारी पार्टी(पी)
    14. अभिषेक आनंद झा, निर्दलीय
    15. अरूण मरीक, निर्दलीय
    16. उदय शंकर खवाड़े, निर्दलीय
    17. निलेश कुमार गुप्ता, निर्दलीय
    18. मुकेश कुमार झा, निर्दलीय
    19. डा. के. रंगय्या, निर्दलीय

    2009 से निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रदीप यादव

    दरअसल, प्रदीप यादव 2009 से निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव लड़ते आ रहे हैं। हालांकि, अब तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे 2009 से ही गोड्डा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। सबसे पहले 2009 में निशिकांत दुबे ने फुरकान अंसारी को छह मतों से हराया था।

    वहीं, 2014 के चुनाव में भी फुरकान अंसारी ही निशिकांत के सामने थे। एक बार फिर उन्हें 60 वोटों से करारी शिकस्त दी। इसके बाद फिर 2019 में निशिकांत दुबे का सिक्का चला और जेवीएम प्रत्याशी प्रदीप यादव को एक लाख 80 हजार वोटों से हराया था।

    यह भी पढ़ें

    Giridih lok sabha Chunav Result : गिरिडीह लोकसभा सीट पर फंसेगा पेंच? JMM से जंग में दांव पर आजसू की प्रतिष्ठा

    Dumka lok sabha Chunav Result : हॉट सीट दुमका पर देश की नजर, क्या सोरेन के गढ़ में बहू की बगावत लाएगी रंग?

    खबरें और भी