Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, 38 डिग्री पहुंचा पारा

    Updated: Fri, 15 May 2026 03:35 PM (IST)

    Godda Weather News: महगामा प्रखंड में अचानक बढ़ी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. महगामा में अचानक बढ़ी उमस भरी गर्मी का प्रकोप।

    2. तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लोग परेशान।

    3. बारिश से मूंग की फसल को मिला पर्याप्त नमी।

    संवाद सहयोगी, हनवारा (गोड्डा)। मई माह के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर महगामा प्रखंड क्षेत्र में सूर्य महाराज की तल्ख तेवर से लोग परेशान हुए।

    अचानक बढ़ी उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई दिनों तक लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव और बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप निकलने से तापमान बढ़कर करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    सुबह 8 बजे से ही सूर्य की तेज किरणों और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान नजर आने लगीं तथा लोग घरों में दुबकने और पंखे एवं कूलर का सहारा लेने को मजबूर हो गए।

    बीते करीब 15-20 दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी।

    किसानों को मिली राहत

    वहीं, लगातार हुई बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक साबित हुई। खासकर मूंग की फसल को पर्याप्त नमी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

    किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसल की बढ़वार अच्छी हुई है और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, शुक्रवार को अचानक बढ़ी उमस और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।

    बाजारों में भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- यूपी के बाद झारखंड में भी खतरे के संकेत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट