महागामा में बदलेगी ग्रामीण सड़कों की तस्वीर, मंत्री दीपिका पांडेय ने दी बड़ी सौगात
महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु 101 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना को मंजूरी दिलाई है। इसके तहत 11 किलोमीटर सड़कों का ज ...और पढ़ें

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह। (फाइल फोटो)
HighLights
महागामा में 101 करोड़ की सड़क परियोजना स्वीकृत।
11 किलोमीटर सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, कई गांव लाभान्वित।
आवागमन, शिक्षा, रोजगार में सुधार, ग्रामीणों को राहत।
संवाद सहयोगी, हनवारा (गोड्डा)। क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से महागामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिलाई है।
इसके तहत श्रीमतपुर, भांजपुर, मोतीचक, सुंदरचक, अंजना-मलियाचक होते हुए परसा तक सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
इस परियोजना में 11 किलोमीटर सड़कें बनेगी, जिस पर करीब 101 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य महागामा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। ग्रामीणों को अब खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
उन्होंने आगे बताया कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। इस दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होकर समय पर पूरा होगा। इस परियोजना से महागामा क्षेत्र के कई गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।