Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव, OBC आरक्षण पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा एलान

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 05:36 PM (IST)

    झारखंड में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होंगे, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने चुनाव टलने की अटकलों को खारिज करते ह ...और पढ़ें

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा- झारखंड पंचायत चुनाव समय पर।

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा- झारखंड पंचायत चुनाव समय पर।

    HighLights

    1. पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही संपन्न होंगे।

    2. केंद्र को आरक्षण प्रस्ताव भेजा, आयोग सक्रिय।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में पंचायत चुनाव की आहट तेज हो गई है। राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही संपन्न कराए जाएंगे।

    विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया, जिनमें चुनाव टलने की आशंका जताई जा रही थी। उन्होंने पुरजोर तरीके से कहा कि सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    ओबीसी आरक्षण के साथ होगा चुनावी शंखनाद

    इस बार के पंचायत चुनाव की सबसे बड़ी खासियत पिछड़ा वर्गों (OBC) को मिलने वाला आरक्षण होगा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने घोषणा की है कि विधानसभा में की गई घोषणा के अनुरूप, इस बार पिछड़ा वर्गों को आरक्षण का पूरा लाभ मिलेगा।

    उन्होंने याद दिलाया कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने ही विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से प्रमुखता से उठाया था। सरकार की मंशा साफ है कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

    खबरें और भी

    27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

    आरक्षण की तकनीकी बारीकियों पर चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है।

    सरकार इस दिशा में गंभीर है कि चुनाव से पहले सभी कानूनी और संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं। मंत्री ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे अपनी तैयारी युद्ध स्तर पर रखें ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

    चुनाव आयोग और पिछड़ा वर्ग आयोग सक्रिय

    मंत्री के अनुसार, झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य चुनाव आयोग वर्तमान में जरूरी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में जुटे हुए हैं। सीटों के निर्धारण और आरक्षण के रोस्टर को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन चल रहा है।

    मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य की जनता को अपनी पंचायतों को चुनने का मौका सही समय पर मिलेगा और यह चुनाव सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में सिलिंडर आपूर्ति की बदहाल स्थिति, महज 11% शिकायतों का निराकरण; रांची सर्वाधिक

    यह भी पढ़ें- झारखंड में 1.40 करोड़ लोगों की होगी सिकल सेल और थैलेसीमिया की जांच, घर-घर जाकर लेंगे सैंपल

    यह भी पढ़ें- चापाकल खराब है या वाटर सप्लाई का संकट? झारखंड में इस नंबर पर करें WhatsApp, तुरंत घर पहुंचेगी टीम

    यह भी पढ़ें- झारखंड रेलवे को सौगात: कोडरमा-रांची और गिरिडीह-धनबाद नई रेल लाइन के लिए फंड आवंटित