झारखंड रेलवे को सौगात: कोडरमा-रांची और गिरिडीह-धनबाद नई रेल लाइन के लिए फंड आवंटित
रेलवे ने इस साल के बजट में झारखंड के लिए महत्वपूर्ण आवंटन किए हैं। कोडरमा-तिलैया लाइन को 1,626 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि गिरिडीह-कोडरमा और कोडरमा-रां ...और पढ़ें

गिरिडीह-कोडरमा, कोडरमा-रांची नई लाइनों को भी फंड।
HighLights
कोडरमा-तिलैया लाइन को 1,626 करोड़ रुपये आवंटित।
धनबाद-गिरिडीह रेल लाइन परियोजना के लिए 300 करोड़ स्वीकृत।
अरविन्द चौधरी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। झारखंडवासियों के लिए रेलवे ने इस वर्ष के बजट में कोडरमा से विभिन्न स्थलों के विकास के लिए राशि आवंटित कर दी गई है। पिक बुक जारी होने के बाद राशि का विवरण सामने आया है।
इसमें गिरिडीह-कोडरमा 102.5 किलोमीटर लाइन के लिए 925.99 करोड़, कोडरमा-रांची 189 किलोमीटर नई लाइन के लिए 3,376.82 करोड़ आवंटित किया गया है।
कोडरमा-तिलैया 68 किलोमीटर लाइन के लिए 1,626 करोड़, राशि आवंटित हुई है। इसके अलावा रेलवे ने धनबाद-गिरिडीह 50 किलोमीटर नई रेल पटरी बिछाने के लिए फाइनल सर्वेक्षण किया जाएगा।
इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के नए बजट में 13 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। गत वित्तीय वर्ष में भी धनबाद-गिरिडीह नई लाइन के सर्वे के लिए 13 लाख रुपए का प्रोविजन किया गया था।
हालांकि एक वर्ष बीतने के बावजूद सर्वेक्षण के दिशा में कोई प्रगति सामने नहीं आई।
धनबाद से गिरिडीह के बीच बिछाई जाएगी रेल लाइन
धनबाद से गिरिडीह तक घने जंगलों से घिरी पहाड़ियों और नदियों के ऊपर से गुजरने वाली ट्रेन से सफर करने का ख्वाब देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने धनबाद-गिरिडीह रेल लाइन परियोजना चालू करने की घोषणा कर दी है। इस परियोजना के लिए 300 करोड़ स्वीकृत है।
नई रेल लाइन निर्माण के लिए विभागीय प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इधर धनबाद गिरिडीह रेल लाइन के सर्वे के लिए फिर से 13 लाख की राशि आवंटित हुई है। रोड और ओवर ब्रिज के लिए 3951 करोड़ की राशि मिलेगी।
यह भी पढ़ें- रांची से अयोध्या और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ, छह अप्रैल से मुंबई के लिए ट्रेन
यह भी पढ़ें- रांची-लोहरदगा रूट पर बढ़ेगा कई ट्रेनों का फेरा, पांचवीं मेमू चलाने की तैयारी
यह भी पढ़ें- झारखंड से मुंबई और अजमेर के लिए दो नई समर स्पेशल ट्रेनें, कुछ ट्रेनों का 15 से 18 अप्रैल तक गिधनी पर ठहराव
यह भी पढ़ें- बोकारो स्टील प्लांट की खाली जमीन पर हल चलाएंगे: चंपई का झारखंड के विस्थापितों पर अल्टीमेटम