Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब रांची से अयोध्या और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन सेवा, आज से अप्रैल से मुंबई के लिए ट्रेन समर स्पेशल

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 04:54 PM (IST)

    रांची से अयोध्या और लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल-पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया रांची) का नियमित परिचाल ...और पढ़ें

    अयोध्या के लिए रांची से सीधी ट्रेन का शुभारंभ।

    अयोध्या के लिए रांची से सीधी ट्रेन का शुभारंभ।

    HighLights

    1. रांची से अयोध्या-लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू।

    2. आनंद विहार-पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ।

    3. हटिया-लोकमान्य तिलक समर स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर रही कि रांची से अयोध्या और लखनऊ की सीधी यात्रा अब संभव हो गई। शुक्रवार से आनंद विहार टर्मिनल–पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया रांची) का नियमित परिचालन शुरू हो गया।

    शुक्रवार को पुरुलिया से चलकर यह ट्रेन संध्या 7:35 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से अयोध्या, लखनऊ और आनंद विहार टर्मिनल जाने वाले यात्रियों ने इस ट्रेन से यात्रा की।

    हालांकि, पहले दिन ट्रेन में अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली, लेकिन इस सेवा का यात्रियों को लंबे समय से इंतजार था।

    ट्रेन संख्या 14022 आनंद विहार टर्मिनल–पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया रांची) प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रांची पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 7:30 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

    वहीं, ट्रेन संख्या 14021 पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया रांची) प्रत्येक शुक्रवार को पुरुलिया से प्रस्थान कर शाम 7:35 बजे रांची पहुंचेगी और आगे आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी।

    छह अप्रैल से हटिया– लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल

    ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 08609/08610 हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – हटिया साप्ताहिक समर स्पेशल का परिचालन होगा।

    08609 हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को हटिया से प्रस्थान करेगी।

    ट्रेन संख्या 08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – हटिया साप्ताहिक स्पेशल आठ अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी।

    यह भी पढ़ें- कोडरमा-गया रूट पर दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी मिनी कोच मेमू ट्रेन, पटना जाना आसान

    यह भी पढ़ें- झारखंड रेलवे को सौगात: कोडरमा-रांची और गिरिडीह-धनबाद नई रेल लाइन के लिए फंड आवंटित

    यह भी पढ़ें- झारखंड में खुलेंगे सात नए प्रोफेशनल कॉलेज, 13 प्रखंडों से प्रस्ताव; 7 जिलों के उपायुक्त को टास्क