Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा-गया रूट पर दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी मिनी कोच मेमू ट्रेन, पटना जाना होगा आसान

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 11:54 AM (IST)

    झारखंड और बिहार के बीच रेल यात्रा को बेहतर बनाने के लिए कोडरमा रेलखंड पर अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी मिनी कोच पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना है। यह 12 कोच ...और पढ़ें

    कोडरमा-गया रूट पर चलेगी आधुनिक मेमू ट्रेन। (फोटो: एआई जेनरेटेड)

    कोडरमा-गया रूट पर चलेगी आधुनिक मेमू ट्रेन। (फोटो: एआई जेनरेटेड)

    HighLights

    1. कोडरमा-गया-धनबाद रूट पर नई मेमू ट्रेन चलेगी।

    2. अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

    3. छात्रों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। झारखंड और बिहार के बीच रेल यात्रा को नया आयाम देने की तैयारी शुरू हो गई है। कोडरमा रेलखंड पर अमृत भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस मिनी कोच पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है।

    यह 12 कोच वाली मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) सेवा के रूप में संचालित हो सकती है, जिससे पटना, गया और धनबाद जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा।

    प्रस्तावित ट्रेन में बेहतर सीटिंग व्यवस्था, ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइटिंग और साफ-सुथरे कोच की सुविधा मिलेगी। कोच डिजाइन में वेंटिलेशन और स्पेस का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

    इससे भीड़ में भी यात्रा आरामदायक होगी। मेमू तकनीक के कारण ट्रेन में अलग इंजन नहीं होगा, बल्कि पूरे रैक में पावर वितरित रहेगा। इससे ट्रेन तेजी से गति पकड़ेगी और कम समय में अधिक स्टेशनों पर रुकते हुए सफर पूरा करेगी।

    वर्तमान में कोडरमा से हजारीबाग टाउन, बड़काकाना और मधुपुर तक पारंपरिक कोच वाली ट्रेनें चल रही हैं। ऐसे में नई मेमू सेवा शुरू होने से छात्रों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ऐसी आधुनिक ट्रेनें झारखंड-बिहार में इस रूट पर पहली बार दौड़ेगी। ट्रैक में सुधार के बाद हाई स्पीड ट्रेन में और बढ़ोतरी होगी। 

    यह भी पढ़ें- रांची से अयोध्या और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ, छह अप्रैल से मुंबई के लिए ट्रेन

    यह भी पढ़ें- साउथ गेट और प्लेटफार्म-6 के लिए अभी इंतजार...447 करोड़ खर्च, रांची जंक्शन पर क्या-क्या बदल जाएगा?

    यह भी पढ़ें- झारखंड का सच: शहरों में अस्पताल, गांवों में रेफरल…और रास्ते में मौत; रांची में ही क्यों सिमटी सुविधाएं?

    यह भी पढ़ें- रांची-लोहरदगा रूट पर बढ़ेगा कई ट्रेनों का फेरा, पांचवीं मेमू चलाने की तैयारी

    खबरें और भी