Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड से मुंबई और अजमेर के लिए दो नई समर स्पेशल ट्रेनें, कुछ ट्रेनों का 15 से 18 अप्रैल तक गिधनी पर ठहराव

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 10:38 AM (IST)

    गर्मी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से 29 जून त ...और पढ़ें

    गर्मी में रांची और झारखंड के रेल यात्रियों को राहत।

    गर्मी में रांची और झारखंड के रेल यात्रियों को राहत।

    HighLights

    1. हटिया-LTT साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से शुरू होगी।

    2. सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि अब बढ़ाई गई।

    3. श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र स्मरणोत्सव के लिए गिधनी में अस्थाई ठहराव।

    जागरण संवाददाता, रांची। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस–हटिया के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे झारखंड से मुंबई जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

    08609 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को हटिया से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 16:20 बजे हटिया से खुलकर राउरकेला 20:20 बजे (प्रस्थान 20:30 बजे) पहुंचेगी।

    वहीं बिलासपुर 01:15 बजे (प्रस्थान 01:25 बजे), नागपुर 08:10 बजे (प्रस्थान 08:15 बजे), भुसावल 15:10 बजे (प्रस्थान 15:15 बजे), मनमाड़ 18:00 बजे (प्रस्थान 18:05 बजे) और कल्याण 23:37 बजे (प्रस्थान 23:40 बजे) पहुंचते हुए बुधवार को 00:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

    वापसी में ट्रेन संख्या 08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–हटिया साप्ताहिक स्पेशल आठ अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी।

    यह ट्रेन सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर कल्याण 05:57 बजे (प्रस्थान 06:00 बजे), मनमाड़ 12:10 बजे (प्रस्थान 12:15 बजे), भुसावल 14:40 बजे (प्रस्थान 14:45 बजे), नागपुर 00:55 बजे (प्रस्थान 01:00 बजे), बिलासपुर 07:45 बजे (प्रस्थान 08:00 बजे) और राउरकेला 12:27 बजे (प्रस्थान 12:32 बजे) होते हुए गुरुवार को 18:00 बजे हटिया पहुंचेगी।

    इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एक जनरेटर यान, एक एसएलआरडी, चार सामान्य श्रेणी के कोच, छह स्लीपर कोच, सात वातानुकूलित 3-टियर, दो वातानुकूलित 2-टियर और एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह 2-टियर संयुक्त कोच शामिल हैं।

    खबरें और भी

    सांतरागाछी–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 08611/08612 सांतरागाछी–अजमेर–सांतरागाछी साप्ताहिक समर स्पेशल (वाया रांची) के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

    ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08612 अजमेर–सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल नौ अप्रैल से दो जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से प्रस्थान करेगी।

    रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव और कोच संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पूर्ववत रहेंगे।

    ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर होगा अस्थाई ठहराव

    श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र स्मरणोत्सव के अवसर पर कुछ ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव होगा। ये ट्रेनें गिधनी स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेंगी।

    22891 हावड़ा – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (वाया – टाटानगर) का 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक गिधनी स्टेशन पर आगमन 15:12 बजे एवं प्रस्थान 15:14 बजे होगा।

    22892 रांची – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (वाया – टाटानगर) का 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक गिधनी स्टेशन पर आगमन 12:15 बजे एवं प्रस्थान 12:17 बजे होगा।

    यह भी पढ़ें- उड़ान-2.0 से रांची को मिलेगी नई उड़ान, झारखंड में दो नए एयरपोर्ट विकास की राह पर

    यह भी पढ़ें- मां ने ही बेटी की बलि चढ़ाई, बेटे को बचाने के नाम पर जघन्य वारदात: हजारीबाग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा