विक्रमशिला सेतु को लेकर आई अच्छी खबर, संताल परगना में खुशी का माहौल
गोड्डा सहित संताल परगना के लोगों में भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आने से खुशी है। 4 मई से बाधित आवागमन 5 जून तक ...और पढ़ें

विक्रमशिला ब्रिज पर बेली ब्रिज बनकर तैयार। फोटो जागरण
HighLights
विक्रमशिला पुल पर बेली ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी।
5 जून तक छोटे वाहनों के लिए पुल खुलने की उम्मीद।
संताल परगना के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत।
संवाद सहयोगी, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा सहित संताल पगरना के लोगों में भागलपुर के गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आने से जिले वासियों सहित संताल परगना के 4 जिले के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।
मालूम हो कि संताल परगना के पांच जिला गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़,दुमका व देवघर से हर दिन हजारों लोग चार पहिया व दोहपिया वाहन से भागलपुर विक्रमशिला पुल पारकर उत्तर बिहार के विभिन्न जिला से लेकर सीमांचल तक जाते व आते थे जहां फिलहाल चार मई से इस मार्ग में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गिरने से आवागमन पुरी तरह बाधित है।
वर्तमान में लोगों को मुंगेर पुल व फरक्का पुल होकर काफी घुमकर उत्तर बिहार व सीमांचल जाना पड़ रहा है। झारखंड के संताल परगना सहित गोड्डा जिला के लोग विक्रमशिला पुल पर बेली ब्रिज निर्माण से संबंधित हर गतिविधि पर काफी सक्रिय हैं।
लोग चाह रहे है कि जल्दी से इस पुल का निर्माण पूरा हो जाय और कम से कम हल्के वाहनों की आवाजाही भी शुरू होती है, तो संंताल पगरना के पांच जिला के लोगों व वाहन चालकों को काफी सहूलियत होगी।
खबरें और भी
इस बीच जो अद्यतन जानकारी है कि भागलपुर विक्रमशिला पुल पर बन रहे बेली बेली ब्रिज में सीमा सड़क संगठन ने क्षतिग्रस्त पहले हिस्से में बीते चौबीस घंटा में 170 फीट हिस्से में छोटे वाहन के परिचालन के लिए लोहे के चदरा बिछाने का काम पूरा कर लिया है।
5 जून तक शुरू हो जाएगा परिचालन
पहले बेली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है, जहां इसके एप्रोच पर भी काम जारी है। कार्य में लगे अधिकारी के अनुसार ध्वस्त हिस्से पर बेली ब्रिल का काम पुरा होते ही अन्य दो के बेली ब्रिज के निर्माण पर कार्य शुरू होगा।
बताया जाता है कि रविवार से नवगछिया छोर पर 12 मीटर लंबे दूसरे बेली ब्रिज पर काम शुरू होगा, जबकि तीसरे चरण में भागलपुर छोर पर 24 मीटर लंबा बेली ब्रिज का निर्माण होगा। तीनों संचरना पुरा होने के बाद छोटे वाहन के लिए वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह से तैयार हो जायेगा।
बिहार सरकार के मंत्री इ़ं शैलेन्द्र ने कहा कि पांच जून तक बेली ब्रिल को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जायेगा, जिससे गोड्डा सहित संताल परगना के हजारों लोगों को काफी सहुलियत होगी, जो हर दिन उत्तर बिहार व सीमांचल छोटेवाहनों से जाते है।