गुमला में एक ही दिन में सांप ने 7 लोगों को डसा, एक की मौत, 6 का इलाज जारी
गुमला जिले में रविवार को सर्पदंश की सात घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक वृद्ध की मौत हो गई और छह लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक पतरस बरला को रात में ...और पढ़ें

गुमला में एक दिन में सात सर्पदंश के मामले।
HighLights
गुमला में एक दिन में सात सर्पदंश के मामले।
घाघरा के पतरस बरला की सर्पदंश से हुई मौत।
संवाद सहयोगी, गुमला। गुमला जिले में रविवार को सर्पदंश के सात मामले सामने आए, जिनमें एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि छह लोगों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।
पहली घटना घाघरा थाना क्षेत्र के गिरजा टोली निवासी 57 वर्षीय पतरस बरला की सांप के डसने से शनिवार देर रात मौत हो गई। जानकारी के अनुवार, वे जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोने के दौरान उन्हें विषैले सांप ने हाथ में डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
स्वजन ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें अस्पताल पहुंचाने में देरी हो गई। रविवार सुबह स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा पुग्गू निवासी 25 वर्षीय रूपेश उरांव, सिसई निवासी रजत टेटे, तिरा निवासी 58 वर्षीय बनवारी साहू, बनारी बिशुनपुर निवासी 67 वर्षीय प्यारी देवी, बरटोली निवासी 62 वर्षीय मारिश खलखो तथा असानी निवासी 72 वर्षीय बालमुनी उरांव को सांप ने डस लिया। सभी घायलों को उपचार के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- कोडरमा में तेजी से बढ़ रहे सांप काटने के मामले, सदर अस्पताल समेत सभी CHC में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध
यह भी पढ़ें- गुमला में मूंगफली की खेती को बढ़ावा: 800 हेक्टेयर में पहली बार होगी खेती, 600 क्विंटल बीज का होगा वितरण
यह भी पढ़ें- पहले टांगी से किया वार और फिर दुष्कर्म.. खुद ही पहुंचाया अस्पताल, गुमला में शादी से इनकार करने का खौफनाक अंजाम