Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झाड़-फूंक के भरोसे रही मासूम की जिंदगी... सांप के डसने से 10 साल की बच्ची की मौत, गुमला में 9 लोग सर्पदंश के शिकार

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:00 PM (IST)

    गुमला जिले में एक ही रात नौ लोग सर्पदंश का शिकार हुए, जिसमें कोयनजारा पतिया गांव की 10 वर्षीय संजीता कुमारी की करैत सांप के डसने से मौत हो गई। झाड़-फू ...और पढ़ें

    गुमला में एक रात में नौ लोग सर्पदंश के शिकार।

    गुमला में एक रात में नौ लोग सर्पदंश के शिकार।

    HighLights

    1. गुमला में एक रात में नौ लोग सर्पदंश के शिकार।

    2. 10 वर्षीय छात्रा संजीता कुमारी की करैत सांप के डसने से मौत।

    संवाद सहयोगी, गुमला। गुमला जिला में एक ही रात अलग-अलग स्थानों में नौ लोग सर्पदंश के शिकार हो गए है। जिसमें एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य का गुमला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    पहली घटना में सदर थाना क्षेत्र के कोयनजारा पतिया गांव निवासी पाचू खड़िया के 10 वर्षीय पुत्री संजीता कुमारी की करैत सांप के डसने से मौत हो गई। वह गांव के प्राथमिक मध्य विद्यालय में चौथी कक्षा की छात्रा थी।

    जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात संजीता घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान करैत सांप ने उसके हाथ में डस लिया। छात्रा की नींद खुली और उसने स्वजन को सांप दिखने की बात बताई, लेकिन शरीर पर स्पष्ट दंश का निशान नहीं मिलने के कारण परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

    सुबह होने पर गांव में झाड़-फूंक और जड़ी-बूटी से उपचार कराया गया, लेकिन छात्रा की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। हालत गंभीर होने पर सोमवार सुबह उसे गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. पीसीके भगत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    वहीं दूसरी घटना घाघरा थाना क्षेत्र के टोटांबी की है। जहां छटू राम महतो (47), पंसो निवासी गजेंद्र उरांव (28), गौस नगर निवासी गजाला खातून (20), शास्त्री नगर निवासी अंजलि गुप्ता (18), तेतरटोली निवासी फूलमनी लकड़ा (45), पतगच्छा निवासी कृष्णा महतो (60), कोयंजारा पतिया निवासी प्रियंका कुमारी (18) व गिंडरा महुआटोली निवासी तीन वर्षीय शिवांश गोप को सांप ने डस लिया। घटना के बाद स्वजन ने घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी आठो घायलों का इलाज चल रहा है। 

    यह भी पढ़ें- बरसात में गुमला में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, एक ही दिन में अलग-अलग क्षेत्र में 8 लोग हुए शिकार

    यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट हुआ फेल तो सांप से कटवाया: 11 महीने के प्यार में पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड में एक और खुलासा