Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चोरी का लगा था आरोप, फिर दे दी जान; गुमला में 14 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:40 AM (IST)

    गुमला के घाघरा गांव में 14 वर्षीय सुजल उरांव ने चोरी के आरोप के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने मौसा के घर रह रहा था और 50-60 हजार रुपये चोरी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 14 वर्षीय सुजल उरांव ने गुमला में फांसी लगाई।

    2. मौसा के घर से 50-60 हजार रुपये चोरी का आरोप।

    संवाद सहयोगी, गुमला। गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पुसो थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में 14 वर्षीय किशोर सुजल उरांव ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुसो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मृतक के मौसा मंगलदेव उरांव ने बताया कि सुजल पिछले करीब तीन माह से उनके घर में रह रहा था। इससे पहले वह अपनी बडी मां मुनी देवी के साथ घाघरा गांव के जग बगीचा के पास रहता था, लेकिन करीब तीन माह पूर्व से वह उनके साथ घर में रह रहा था। उन्होंने आगे बताया कि कुछ दिन पहले उनके पिता बसिया उरांव के बक्से में रखे 50 से 60 हजार रुपये की सुजल ने चोरी कर ली थी।

    मंगलदेव उरांव के अनुसार, सुजल गांव के युवकों के साथ नशा कर पार्टी करता था और घर नहीं आता था। इस दौरान वह पड़ोसी विश्वनाथ उरांव के घर में उनके बेटे के साथ ठहरता था। ग्रामीणों से इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार ने उससे दोबारा पूछताछ की।

    इसी दौरान तीन दिन पूर्व बसिया उरांव ने जब पैसे की जांच की तो पैसा नहीं पाया, जिसके बाद उसे बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद वह पड़ोसी के घर चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गुमला के बाकी नदी में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, धान रोपाई के दौरान हुई थी लापता

    यह भी पढ़ें- गुमला में दोस्त ही बना कातिल! लोढ़ा से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, सुबह थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण