Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में कुक्कुट पालन से स्वरोजगार को मिला बढ़ावा, लाभार्थियों को बांटे गए चूजे

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

    हजारीबाग में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुक्कुट पालन हेतु चूजों का वितरण किया गया। इस पहल के तहत दर्जनों लाभार्थियों को 500 चूजे, दाना और दवाएं प ...और पढ़ें

    हजारीबाग में लाभार्थियों को वितरित किए गए 500 चूजे। फोटो जागरण

    हजारीबाग में लाभार्थियों को वितरित किए गए 500 चूजे। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सरकार के तत्वावधान में पशुपालन विभाग द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुक्कुट पालन के लिए चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत दर्जनों महिला-पुरुष लाभार्थियों के बीच 500 पीस चूजा के साथ दाना, दवा एवं कीट सामग्री वितरित की गई।

    वितरण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, डॉ. नकुल मोदी, युवा नेता गौतम कुमार एवं प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर प्रमुख पार्वती देवी ने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में सराहनीय कदम है।

    बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पशुपालन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से गाय, सूअर एवं बकरी पालन को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की मांग की।

    वहीं युवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कृषि के अलावा रोजगार के सीमित साधन हैं, ऐसे में कुक्कुट, बकरी एवं गाय पालन रोजगार का बेहतर विकल्प बन सकता है। कार्यक्रम में लाभार्थियों में गायत्री देवी, सोनी कुमारी, खुशबू देवी, जमनी देवी, सुकनी देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- लोहरदगा में आग बुझाने वाले भी बेबस, संसाधनों और कर्मियों की भारी कमी से जूझ रहा अग्निशमन विभाग

    यह भी पढ़ें- जामताड़ा में मासूम के साथ दुष्कर्म, 59 साल का आरोपी गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

    खबरें और भी