यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hazaribagh lok sabha Chunav Result : हजारीबाग लोकसभा सीट पर BJP का फिर चलेगा जादू? कांग्रेस भी लगा रही जोर
Hazaribagh lok sabha election Result Live झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से एक हजारीबाग सीट पर 17 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। भाजपा ने मनीष जाय ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, हजारीबाग। लोकसभा चुनाव का परिणाम आज आने वाला है। ऐसे में अब पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भी आम लोग नजरें हैं। इसमें से हजारीबाग सीट बेहद खास है, क्योंकि यह भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां से भाजपा ने यहां से सात मर्तबा चुनाव जीती है। इस सीट से इस बार भाजपा ने मनीष जायसवाल को सियासी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने जय प्रकाश भाई पटेल पर भरोसा जताया है।
हजारीबाग में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम
- जय प्रकाश भाई पटेल, इंडियन नेशनल काँग्रेस
- मनीष जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी
- मो. मोईन उद्दीन अहमद, बहुजन समाज पार्टी
- अनिरुद्ध कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया
- कुंज बिहारी कुमार, लोकहित अधिकार पार्टी
- छठी देवी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी
- निशांत कुमार सिन्हा, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
- प्रकाश सोनी, भारतीय आजाद सेना
- भुनेश्वर बेदिया, समता पार्टी
- राज कुमार, झारखण्ड पार्टी
- श्याम बिहारी प्रजापति, भागीदारी पार्टी(पी)
- अभिषेक कुमार, निर्दलीय
- मनोज कुमार बेदिया, निर्दलीय
- विनोद कुमार राणा, निर्दलीय
- शशि भुषण केशरी, निर्दलीय
- संजय कुमार मेहता, निर्दलीय
- मो. सेराज, निर्दलीय
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का इतिहास
झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक हजारीबाग संसदीय क्षेत्र 1957 में पहली बार अस्तित्व में आया। इस सीट में दो जिलों के इलाकों को शामिल किया गया है। हजारीबाग शहर प्रकृति की गोद में बसा हुआ क्षेत्र है। यहां के पर्यटक स्थलों में हजारीबाग झील का प्रमुख स्थान है। वहीं, चुनावी परिदृश्य की बात की जाए तो यह भाजपा का गढ़ माना जाता है।
भाजपा इस सीट से अब तक सात बार चुनाव जीत चुकी है। सबसे पहले भाजपा ने 1989 में पहली बार जीत का स्वाद चखा। उस वक्त चुनाव में भाजपा प्रत्याशी यदुनाथ पांडेय ने सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद को 43,419 वोटों के अंतर से मात देकर पहली जीत दिलाई थी। इसके बाद से 1991 और 2004 के बीच दो चुनाव को छोड़ बाकी के सभी दंगल में भाजपा ने अपना परचम लहराया था।
हजारीबाग से चुने गए सांसद
1952 - छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के रामनारायण सिंह
1957- छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के ललिता राजे लक्ष्मी
1962- स्वतंत्र पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह
1967- निर्दलीय के कुंवर बसंत नारायण सिंह
1968- झारखंड पार्टी के मोहन सिंह ओबेराय
1971- कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय
1977- जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह
1980- जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह
1984- कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय
1989- भाजपा के यदुनाथ पाण्डेय
1991- भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता
1996- भाजपा के महावीर लाल विश्वकर्मा
1998- भाजपा के यशवंत सिन्हा
1999- यशवंत सिन्हा
2004- भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता
2009- भाजपा के यशवंत सिन्हा
2014- भाजपा के जयंत सिन्हा
2019- भाजपा के जयंत सिन्हा
झारखंड चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें
Godda Lok Sabha Chunav Result : गोड्डा सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी भाजपा, क्या विजयी रथ रोक पाएगी कांग्रेस?
Giridih lok sabha Chunav Result : गिरिडीह लोकसभा सीट पर फंसेगा पेंच? JMM से जंग में दांव पर आजसू की प्रतिष्ठा