Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग: मंगला जुलूस देखने गई नाबालिग से दरिंदगी के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में आक्रोश

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 07:54 PM (IST)

    हजारीबाग के कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। मंगला जुलूस से लापता हुई क ...और पढ़ें

    फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। (फोटो: जागरण)

    फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. शव मिलने के बाद ग्रामीणों का भारी विरोध प्रदर्शन।

    2. आदित्य साहू शुक्रवार को बच्ची के स्वजनों से मिलेंगे।

    3. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाया।

    संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

    यहां एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह मैदान के एक गड्ढे में किशोरी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

    मंगला जुलूस देखने गई थी किशोरी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग किशोरी मंगलवार रात गांव में निकले मंगला जुलूस को देखने के लिए घर से निकली थी। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही मैदान में स्थित एक गड्ढे में उसका रक्तरंजित शव देखा। इसके बाद गांव वाले आक्रोशित हो उठे। बता दें कि होली के बाद से रामनवमी तक हर मंगलवार को देर शाम तक मंगला जुलूस निकलता है। 

    पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कूचा

    शव की स्थिति देखकर दरिंदगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि कोई परिचित ही उसे बहला-फुसलाकर जुलूस से सुनसान जगह ले गया।

    दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद, अपनी पहचान छिपाने की नीयत से आरोपी ने पत्थर से कूचकर किशोरी का चेहरा क्षत-विक्षत कर दिया और उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, फॉरेंसिक जांच शुरू

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद, बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ नित्यानंद दास और थाना प्रभारी सपन कुमार महथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और खून के नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है(

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने किया पुलिस का घेराव

    हत्याकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों का लगभग एक घंटे तक घेराव किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के ठोस आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।

    स्थानीय विधायक, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे समाज के माथे पर कलंक बताया है।

    स्वजनों से मिलेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को कानून व्यवस्था का फेल होना बताया है। आदित्य साहू शुक्रवार को दिन में 11 बजे पीड़ित बच्ची के स्वजनों से मुलाकात करेंगे।

    साहू ने कहा कि हजारीबाग में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की विफलता और सरकार की संवेदनहीनता का उदाहरण है।

    घटना से पता चलता है कि राज्य में पुलिस प्रशासन का भय नहीं। अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस प्रशासन मस्त है। दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर प्रदेश में कानून का राज कब स्थापित होगा।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में रामनवमी की छुट्टी 27 को: सचिवालय, केंद्रीय उपक्रमों और बैंकों में तीन दिन का अवकाश

    यह भी पढ़ें- झारखंड हज 2026: यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी, प्रस्थान केंद्र पर 24 घंटे पहले पहुंचना होगा