विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबागः कनहरी हिल पर अब सिर्फ घूमना नहीं, ठहरना भी होगा खास! बन रहे 6 खूबसूरत कॉटेज

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:42 AM (IST)

हजारीबाग के कनहरी हिल पर वन विभाग द्वारा छह आकर्षक और आधुनिक कॉटेज बनाए जा रहे हैं। इन कॉटेज में ...और पढ़ें

कनहरी हिल पर बन रहा छह आकर्षक कॉटेज।

कनहरी हिल पर बन रहा छह आकर्षक कॉटेज।

HighLights

  1. कनहरी हिल पर वन विभाग बना रहा छह आकर्षक कॉटेज।

  2. आधुनिक तकनीक से निर्मित कॉटेज में मिलेंगी सभी सुविधाएं।

विनय कुशवाहा जागरण, हजारीबाग। शहर की शान और प्रमुख पर्यटन स्थल कनहरी हिल को और आकर्षक बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। कई वर्षों से शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए घूमने का पसंदीदा स्थान रहे कनहरी हिल की ऊंची चोटी पर वन विभाग की ओर से छह आकर्षक कॉटेज तैयार कराए जा रहे हैं।

इनके निर्माण के बाद पर्यटक परिवार और बच्चों के साथ प्रकृति की गोद में कुछ समय ठहरकर हसीन वादियों का आनंद ले सकेंगे। महाराष्ट्र की कंपनी द्वारा आधुनिक तकनीक से इन कॉटेज का निर्माण कराया जा रहा है।

पारंपरिक ईंट-सीमेंट के बजाय आधुनिक तरीके से तैयार किए जा रहे ये कॉटेज मौसम के अनुकूल होंगे। कॉटेज को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यहां आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के साथ आराम और सुविधा भी मिल सके।

बिजली, पानी और वातानुकूलन की होगी सुविधा

कॉटेज में पर्यटकों के लिए बिजली, पानी और वातानुकूलन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा स्नानघर समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं भी रहेंगी। इससे पर्यटकों को कनहरी हिल पर घूमने के साथ रात में ठहरने की सुविधा भी मिल सकेगी। कनहरी हिल पर लंबे समय से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते रहे हैं।

यहां की हरियाली, ऊंची पहाड़ियां और प्राकृतिक वातावरण लोगों को आकर्षित करते हैं। कॉटेज का निर्माण पूरा होने के बाद कन्हरी हिल की खूबसूरती में और निखार आने की उम्मीद है। इससे यह स्थल न केवल शहरवासियों बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन सकता है। 

यह भी पढ़ें- घूमने का है शौक, लेकिन बजट है टाइट? मात्र 10 हजार रुपये में एक्सप्लोर करें देश की ये खूबसूरत जगहें

यह भी पढ़ें- घूमने निकले थे 3 लाडले, बस में जा घुसी बाइक... उजड़ गए 4 परिवार! भागलपुर बाइपास पर काल बनी रफ्तार और जर्जर सड़क

यह भी पढ़ें- जेब में 5 हजार और घूमने का मन? IIIT भागलपुर का AI टूल बताएगा कहां जाएं; कैसे करें सफर