हजारीबाग में 25 जंगली हाथियों के झुंड ने ली ग्रामीण की जान, वन विभाग ने दिया मुआवजे का आश्वासन
हजारीबाग के बरकट्ठा में जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण शंकर पंडित को कुचलकर मार डाला। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने का आश ...और पढ़ें

हाथियों के झुंड ने ली ग्रामीण की जान
HighLights
बरकट्ठा में जंगली हाथियों ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला।
55 वर्षीय शंकर पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वन विभाग ने परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, बरकट्ठा। चलकुशा थाना क्षेत्र के बेडमकी गांव में शुक्रवार तड़के जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शंकर पंडित, पिता स्व. दुलार कुम्हार, निवासी बेडमकी के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से करीब 25 जंगली हाथियों का झुंड बराकर नदी के आसपास के जंगलों और गांवों में विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र के कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
शुक्रवार अहले सुबह किसी कारणवश शंकर पंडित हाथियों के संपर्क में आ गए, जिसके बाद झुंड ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
पहले भी मचा चुके हैं उत्पात
बराकर नदी से सटे चलकुशा, बरकट्ठा और आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष झारखंड-बिहार सीमा से जंगली हाथियों का झुंड पहुंचता है। पिछले कुछ दिनों से यही झुंड खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ग्रामीणों में दहशत फैला रहा था।
खबरें और भी
वन विभाग लगातार लोगों से हाथियों से दूरी बनाए रखने और अकेले जंगल या खेत की ओर नहीं जाने की अपील कर रहा था।
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को आबादी से दूर सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने तथा प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह भी पढ़ें- टपकती छत, लटकती फॉल्स सीलिंग... हजारीबाग में हर दिन मौत के साए में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारी