Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रम शर्मा की हत्या के बाद गैंगस्टर अखिलेश सिंह के कारोबार पर इनकम टैक्स की नजर, दिल्ली-NCR में पार्टनर है प्रभावशाली नेता

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 01:40 PM (IST)

    दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह के रियल एस्टेट कारोबार में बदलाव आया है, जिसमें अशोक सिंह राघव को नई जिम्मेदारी मिली है। गिरोह के दिल्ली-एनसीआर ...और पढ़ें

    गैंगस्टर अखिलेश सिंह के रियल एस्टेट कारोबार और राजनीतिक संबंधों का खुलासा। (फोटो: फाइल)

    गैंगस्टर अखिलेश सिंह के रियल एस्टेट कारोबार और राजनीतिक संबंधों का खुलासा। (फोटो: फाइल)

    HighLights

    1. अखिलेश सिंह के रियल एस्टेट कारोबार में नया नेतृत्व।

    2. अशोक सिंह राघव को मिली गुरुग्राम, नोएडा कारोबार की जिम्मेदारी।

    3. दिल्ली के मंत्री और कोलकाता के राजनेता से संबंध उजागर।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद गिरोह में बड़ा बदलाव हुआ है और नए समीकरण बन रहे है।

    सूत्रों के मुताबिक अखिलेश सिंह ने अब गुरुग्राम के एक नामी माल और रियल एस्टेट के अपने बड़े कारोबार को संभालने के लिए सोनारी निवासी अशोक सिंह राघव को आगे किया है। 2017 में गुरूग्राम में अखिलेश सिंह को इसी माल के पास से गिरफ्तार किया गया था।

    वहीं मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया था। अब चर्चा है कि विक्रम शर्मा के बाद राघव और गिरोह के अन्य कुछ नजदीकी पुराने सहयोगियों को नोएडा, गुरुग्राम और बनारस जैसे शहरों में फैले रियल एस्टेट साम्राज्य की जिम्मेदारी देने की तैयारी है।

    संबंधों के तार दिल्ली के एक रसूखदार मंत्री से

    आपराधिक गलियारों में चर्चा है कि अखिलेश सिंह के व्यापारिक संबंधों के तार दिल्ली के एक रसूखदार मंत्री से रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में अखिलेश का किसी बड़े नेता जो की पार्टनर भी है वो काफी प्रभावशाली है।

    इससे पहले कोलकाता के एक बड़े राजनेता के साथ भी अखिलेश सिंह की साझेदारी की खबरें सुर्खियों में रही थीं, जिस पर इनकम टैक्स विभाग ने गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति के संदेह में जांच भी शुरू की थी।

    वहीं गिरोह ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कारोबार बढ़ाने के लिए अब नए सिरे से काम शुरू कर दिया गया है। गिरोह के सदस्यों में इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि अब बागडोर नए और सक्रिय हाथों में है।

    खबरें और भी

    सोनारी का राघव बिजनेस बढ़ाने में मदद कर रहा

    पुलिस सूत्रों के अनुसार रियल एस्टेट के करोड़ों के साम्राज्य को अब नए रणनीतिकार दिल्ली और नोएडा जैसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में और विस्तार देने की योजना बना रहे है जिस पर सबकी निगाह है। आरोप है कि सोनारी का अशोक सिंह राघव बिजनेस बढ़ाने में मदद कर रहा है।

    गौरतलब है कि विक्रम शर्मा की हत्या देहरादून में 13 फरवरी 2026 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब तक शूटर फरार है। देहरादून और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त काईवाई में भी आंशिक सफलता ही मिल पाई है। 

    यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने JSSC को फटकारा, पूछा- माध्यमिक आचार्य परीक्षा में हैकिंग हुई तो FIR दर्ज क्यों नहीं की?

    यह भी पढ़ें- टाटा कमिंस के कर्मचारियों का वेज स्ट्रक्चर बदला: बेसिक-डीए में जुड़ा शिक्षा भत्ता, अब रिटायरमेंट पर मिलेगी ज्यादा ग्रेच्युटी

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर: 252 करोड़ के मानगो फ्लाई ओवर के सभी 57 पिलर तैयार, कब से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां?

    यह भी पढ़ें- गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: मास्टरमाइंड आशुतोष ही, जमशेदपुर से नोएडा तक फैला ‘डेथ नेटवर्क’