Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा कमिंस के कर्मचारियों का वेज स्ट्रक्चर बदला: बेसिक-डीए में जुड़ा शिक्षा भत्ता, अब रिटायरमेंट पर मिलेगी ज्यादा ग्रेच्युटी

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 01:17 PM (IST)

    Tata Cummins ने नए श्रम कानून के तहत कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बदलाव किया है। अब शिक्षा भत्ता बेसिक-डीए से जुड़ेगा और ग्रेच्युटी में लाभ मिलेगा, स ...और पढ़ें

    टाटा कमिंस में वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव: शिक्षा भत्ता बेसिक-डीए से जुड़ा, ग्रेच्युटी में होगा फायदा।

    टाटा कमिंस में वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव: शिक्षा भत्ता बेसिक-डीए से जुड़ा, ग्रेच्युटी में होगा फायदा।

    HighLights

    1. शिक्षा भत्ता अब कर्मचारियों के बेसिक-डीए का हिस्सा।

    2. नए श्रम कानून के तहत वेतन ढांचे में हुआ बदलाव।

    3. लीव ट्रैवल्स एलाउंस के लिए अब तीन विकल्प उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा कमिंस कर्मचारियों के बेसिक-डीए से शिक्षा भत्ता (एजुकेशन एलाउंस) को जोड़ा गया है जबकि वेरिएवल एलाउंस (परिवर्तनशील भत्ता) को अलग कर दिया गया है।

    केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से नया श्रम कानून को देश भर में प्रभावी कर दिया गया है इसके तहत कर्मचारियों के कुल वेतन का 50 प्रतिशत उनके बेसिक-डीए में होना चाहिए। इसी पहल के तहत कमिंस प्रबंधन कर्मचारियों के वेज स्ट्रक्चर में बदलाव कर रही है।

    कर्मचारियों को मई में मिलने वाले अप्रैल माह के वेतन में बदलाव के साथ मिलेंगे। नए बदलाव के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले 200 रुपये का शिक्षा भत्ता अब उनके बेसिक-डीए का हिस्सा होगा जिसका लाभ भविष्य में उन्हें ग्रेच्युटी में मिलेगा।

    वहीं, जो फिक्स एलाउंस था उसे परिवहन भत्ता से जोड़ा गया है। कर्मचारियों को अब इसी मद में सेप्लीमेंट्री एलाउंस 10,500, टीम बेस्ड वर्क्स सिस्टम (टीबीडब्ल्यूएस) के तहत 1050 रुपये, गुड सर्विस एलाउंस, ट्रांसपोर्ट एलाउंस और स्पेशल एलाउंस को भी इससे जोड़ा गया है।

    नई व्यवस्था कमिंस इंडिया लिमिटेड, कमिंस की फल्टन प्लांट व जमशेदपुर प्लांट में एक साथ प्रभावी कर दिया गया है। टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में 764 कर्मचारी कार्यरत हैं।

    लीव ट्रैवल्स एलाउंस में मिले तीन विकल्प

    टाटा कमिंस में अब कर्मचारियों को लीव ट्रैवल्स एलाउंस (एलटीए) पर अब तीन विकल्प मिलेंगे। इसके तहत कर्मचारी चाहे तो प्रतिमाह, वर्ष में एक बार या दो वर्ष में एक बार इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि कंपनी प्रबंधन चाहती थी कि कर्मचारी प्रतिमाह इसका लाभ लेते हुए केवल एक विकल्प ही रहे लेकिन टीसी कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन सहित पुणे स्थित उच्च अधिकारियों से लंबी वार्ता के बाद तीन विकल्प दिलाने में कामयाब रही। कमिंस में एसपीसी ग्रेड को अधिकतम 45,000 जबकि जूनियर एसोसिएट को 39,000 हजार रुपये एलटीए के रूप में मिलते हैं।

    छुट्टी लेने पर नहीं कटेगा टीबीडब्ल्यूएस से पैसा

    कमिंस कर्मचारी पूर्व में कैजुअल लीव (सीएल) या सिक लीव (एसएल) लेने पर प्रतिदिन की छुट्टी पर 35 रुपये टीम बेस्ड वर्क्स सिस्टम से कट जाता था लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे फिक्सड कर दिया गया है। अब छुट्टी लेने पर इसमें किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी।

    वहीं, गुड सर्विस एलाउंस के तहत यदि कर्मचारी की छुट्टी 240 दिन से कम हो गई हो या उन्हें प्रबंधन से किसी तरह का चेतावनी पत्र मिला तो तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता था लेकिन अब फिक्सड एलाउंस के तहत प्रतिमाह 350 रुपये मिलेगा।

    क्या होगा फायदा?

    • ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी: बेसिक और डीए बढ़ने से भविष्य में मिलने वाली ग्रेच्युटी की राशि काफी बढ़ जाएगी।

    • छुट्टी पर कटौती खत्म: पहले CL या SL लेने पर पैसे कटते थे, अब TBWS और गुड सर्विस एलाउंस फिक्स्ड कर दिया गया है।

    • LTA की आजादी: कर्मचारी अब अपनी सुविधा के अनुसार महीने, साल या दो साल में एक बार ट्रेवल एलाउंस ले सकेंगे।

    • मई से प्रभावी: अप्रैल माह का बढ़ा हुआ वेतन कर्मचारियों को मई की सैलरी में दिखाई देगा।

     

    नया श्रम कानून प्रभावी होने के बाद कमिंस पहली कंपनी है जिसने वेज स्ट्रक्चर में बदलाव किया है। इसका लाभ सभी कर्मचारियों को उनके वेतन में मिलेगा और भविष्य में मिलने वाली ग्रेच्युटी बेहतर होगी।
    -आशीष अनुपम, महामंत्री, टीसी कर्मचारी यूनियन

    यह भी पढ़ें- 18 साल का इंतजार खत्म: झारखंड में रविवार को पात्रता परीक्षा JET, 1.75 लाख अभ्यर्थी 434 केंद्र; निगेटिव मार्किंग नहीं

    यह भी पढ़ें- यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी आगे बढ़ाने का आदेश किसका? टाटानगर में लेटलतीफी पर बढ़ रहा आक्रोश

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में ₹153 करोड़ से बनेगा हाईटेक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और ISBT, डिमना में मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अहसास!