जमशेदपुर में ₹153 करोड़ से बनेगा हाईटेक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और ISBT, डिमना में मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अहसास!
Jamshedpur News मानगो में 13 एकड़ भूमि पर 153.37 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) और अत्याधुनिक व्यावसायिक परिसर बनेगा। कैबिनेट ने ...और पढ़ें

जमशेदपुर को मिलेगी विश्वस्तरीय ISBT और हाईटेक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की सौगात।
HighLights
13 एकड़ में 153.37 करोड़ का ISBT व व्यावसायिक परिसर।
पांच मंजिला भवन में सभी आधुनिक यात्री सुविधाएं होंगी।
जुडको बनाएगा, कैबिनेट से मिली प्रशासनिक स्वीकृति।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहरवासियों को जल्द ही एक आधुनिक बुनियादी ढांचे की शानदार सौगात मिलेगी। मानगो के डिमना चौक के पास 13 एकड़ जमीन पर 153.37 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कामर्शियल कांप्लेक्स बनेगा।
इसके अलावा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) का भी निर्माण होगा। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस बड़े प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इसमें जल संसाधन विभाग का कार्यालय भी शामिल होगा।
योजना का आकर्षण यहां बनने वाला हाईटेक कामर्शियल कांप्लेक्स है, जो डिमना रोड और आसपास की आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देगा। व्यावसायिक भवन के साथ-साथ इसी परिसर में जल संसाधन विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय और बड़ा गोदाम भी विकसित किया जाएगा।
जुडको को जिम्मेदारी
इस बड़े प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी जुडको को सौंपी गई है, जबकि इसकी आधुनिक रूपरेखा कर्नाटक की एक विशेषज्ञ एजेंसी ने तैयार की है। योजना के तहत एक अत्याधुनिक पांच मंजिला मुख्य भवन और व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाया जाएगा।
इस बहुमंजिला इमारत में दो बड़े बेसमेंट होंगे, जबकि इसके ऊपर ग्राउंड फ्लोर और तीन अन्य मंजिलें (जी 3) निर्मित की जाएंगी। इसके निर्माण से शहर की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से आधुनिक होगी और एक ही परिसर में व्यापारिक कार्य आसानी से संपन्न हो सकेंगे।
23 बस-वे भी मौजूद होंगे
नए बस टर्मिनल और कामर्शियल कांप्लेक्स में यात्रियों व व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी जरूरत का विशेष ध्यान रखा गया है। भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए यहां 50 बसों, 300 कारों और 350 बाइकों के लिए सुरक्षित पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।
खबरें और भी
बसों के सुचारू आवागमन के लिए 23 बस-वे भी मौजूद होंगे। यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए 18 टिकट काउंटर, एक विशाल फूड कोर्ट और आरामदायक वातानुकूलित (एसी) वेटिंग हााल बनाया जाएगा। इसके अलावा सफर करने वाले मुसाफिरों व बस चालकों के ठहरने के लिए अलग-अलग डारमेट्री भी उपलब्ध होगी।
परिसर में स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) भी लगाए जाएंगे। इस योजना के पूरे होते ही जमशेदपुर को एक विश्वस्तरीय सुसज्जित परिसर मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- झारखंड में मई से SIR: घर-घर पहुंच रहे BLO, गेट पर लगाएंगे खास स्टीकर; एक ही बूथ पर होगा पूरे परिवार का रजिस्ट्रेशन
यह भी पढ़ें- सारंडा में भीषण मुठभेड़: कोबरा के 5 जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट; माओवादी विरोधी अभियान जारी
यह भी पढ़ें- जहां कभी रेल की सीटी भी नहीं सुनी थी, वहां भी पहुंची ट्रेनें; 10 साल में झारखंड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार
यह भी पढ़ें- ओडिशा बनेगा दुनिया का स्टील हब, 2030 तक 10 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य; तो जमशेदपुर से आगे निकल जाएगा कलिंगनगर