Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारंडा में भीषण मुठभेड़: कोबरा के 5 जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट; माओवादी विरोधी अभियान जारी

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:37 PM (IST)

    पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। लगभग तीन घंटे चली गोलीबारी में कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर सत्य ...और पढ़ें

    घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। (फोटो: जागरण)

    घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों-माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़।

    2. कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल।

    3. घायल जवानों को बेहतर इलाज हेतु रांची एयरलिफ्ट किया गया।

    संवाद सूत्र, मनोहरपुर। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घनघोर सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश समेत पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

    यह मुठभेड़ छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र की सीमा पर बालिबा गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बाबुडेरा, दलाइडेरा और चडराडेरा के पहाड़ी क्षेत्र में हुई, जहां दोनों ओर से लगभग तीन घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

    सुरक्षाबल माओवादी विरोधी अभियान के तहत इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान बुधवार सुबह करीब 10 बजे माओवादियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे तक फायरिंग जारी रही।

    मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश आइईडी विस्फोट में घायल हो गए, जिन्हें कमर में गंभीर चोट आई है। वहीं जवान शैलेश कुमार दुबे को गर्दन, उत्तम कुमार सेनापति को हाथ और जितेंद्र राय को पैर में गोली लगी है।

    एक अन्य जवान प्रेम कुमार भी घायल हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल इंस्पेक्टर समेत चार जवानों को बालिबा गांव से एयरलिफ्ट कर शाम करीब 5:15 बजे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

    जबकि एक घायल का स्थानीय स्तर पर इलाज जारी है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान माओवादियों को भी नुकसान पहुंचा है।

    IMG-20260415-WA0087

    ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा

    अब तक किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हो सकी है, जिससे माओवादियों के नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। इलाके में सर्च आपरेशन तेज कर दिया गया है।

    पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों के खात्मे को लेकर जिला पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

    इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है तथा पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन अभी जारी है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए रांची भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में मई से SIR: घर-घर पहुंच रहे BLO, गेट पर लगाएंगे खास स्टीकर; एक ही बूथ पर होगा पूरे परिवार का रजिस्ट्रेशन

    यह भी पढ़ें- जिस चमातू सिंह को रैयत बता जालसाजी की गई, वह अस्तित्व में ही नहीं था; झारखंड में 500 करोड़ का वन भूमि घोटाला

    खबरें और भी