गम्हरिया में अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से गिरकर 22 वर्षीय युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या... जांच में जुटी पुलिस
गम्हरिया के हेवन कृष्णा सिटी में एक 22 वर्षीय युवती खुशबू कुमारी की बहुमंजिला अपार्टमेंट से गिरने से मौत हो ...और पढ़ें

गम्हरिया के हेवन कृष्णा सिटी में युवती की मौत। जागरण
HighLights
गम्हरिया के हेवन कृष्णा सिटी में युवती की मौत।
22 वर्षीय खुशबू कुमारी की अपार्टमेंट से गिरने से मृत्यु।
संवाद सहयोगी, (गम्हरिया)। जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के सतवाहिनी के हेवन कृष्णा सिटी में गुरुवार की सुबह 22 वर्षीय खुशबू कुमारी नामक एक युवती की बहुमंजिला अपार्टमेंट से नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे आवासीय परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने युवती को अचानक अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से से नीचे गिरते देखा। जमीन पर गिरते ही गंभीर चोट लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आवाज सुनकर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। तत्पश्चात, घटना की सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया। उक्त हादसे के बाद युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं।
फिलहाल युवती के परिजन इस संबंध में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। अब युवती ने अपार्टमेंट से छलांग लगाकर आत्महत्या की है या यह हादसा किसी दुर्घटनावश हुआ है, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
