विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निखार सबलोक हत्याकांड: CCTV में दिखी संदेहास्पद महिला बनी जांच की अहम कड़ी, कड़ाई से पूछताछ जारी

Updated: Wed, 26 Aug 2026 10:00 PM (IST)

पुलिस चांडिल के होटल टेंथ माइल स्टोन में कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में तेजी लाई है। सीसीटीवी में ...और पढ़ें

निखार सबलोक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस घटना के समय होटल में मौजूद लोगों की गतिविधियों को खंगाल रही है।

निखार सबलोक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस घटना के समय होटल में मौजूद लोगों की गतिविधियों को खंगाल रही है।

HighLights

  1. कारोबारी निखार सबलोक की होटल में हुई हत्या।

  2. सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध महिला जांच का केंद्र।

  3. पुलिस होटल स्टाफ, नेताओं से कर रही पूछताछ।

संसू, कपाली (चांडिल)। चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल टेंथ माईल स्टोन में कारोबारी निखार सबलोक की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। 
 
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस घटना के समय होटल में मौजूद लोगों की गतिविधियों को खंगाल रही है और अलग-अलग संदिग्धों से पूछताछ कर कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
 

नेताओं, कर्मचारियों और प्रबंधकों से गहन पूछताछ

पुलिस अब तक होटल के कर्मचारियों, मैनेजर और ग्राहकों समेत दर्जनों लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच के सिलसिले में:

  •     नेताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों से पूछताछ: कांग्रेस नेता मनमन सिंह, इंटक प्रखंड अध्यक्ष गुरुचरण कर्मकार, आदिम जनजाति समाज के नेता सुकलाल पहाड़िया, पारंपरिक जांताल पूजा स्थल के कुड़ूम लाया भूषण पहाड़िया और जीवन सिंहदेव से पिछले तीन दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
  •     कंपनी प्रबंधक से सवाल-जवाब: पारंपरिक जांताल पूजा स्थल के समीप निर्माण कार्य करा रही अपेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक को भी प्रतिदिन पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा रहा है।


CCTV में दिखी संदिग्ध महिला पर केंद्रित जांच

पुलिस जांच में उस महिला की भूमिका भी अहम मानी जा रही है, जो वारदात के समय होटल परिसर में फोन पर बात करती दिखाई दी थी।
 
बताया जा रहा है कि उक्त महिला पिछले कुछ दिनों से होटल में लगातार आ-जा रही थी। पुलिस उसकी गतिविधियों और कॉल डिटेल्स की सघन पड़ताल कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि वारदात के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल मुख्य आरोपियों का जल्द पर्दाफाश किया जा सके।

यह भी पढ़ें- स्क्रीप्ट चांडिल की, शूटर बिहार-बंगाल के: जानिए निखार सबलोक हत्याकांड की पूरी Inside Story

यह भी पढ़ें- निखार सबलोक हत्याकांड: सीएच एरिया मकान विवाद में रंगदारी का पन्ना खोलेगी पुलिस, जांच तेज

यह भी पढ़ें- निखार सबलोक मर्डर केस में सरायकेला व जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त SIT की कार्रवाई, 24 से अधिक कारोबारी रडार पर