गुरुग्राम हादसा: 'अगली बार आऊंगा तो गहने लाऊंगा...', वो वादा जो मिट्टी के ढेर में दफन हो गया
गुरुग्राम के सिधरावली में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई। इनमें झारखंड के जादूगोड़ा और पूर्वी सिंहभूम के चार युवक शामिल ...और पढ़ें

मृतक भगीरथ गोप और मंगल महतो का फाइल फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाददाता सूत्र, जादूगोड़ा। "उन्होंने कहा था कि वहां टाटा स्टील (ठेका मजदूरी) से ज्यादा पैसे मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई और घर की मरम्मत के लिए कुछ जोड़ लूंगा। फरवरी की उस सुबह जब वह रेलगाड़ी में बैठ रहे थे, तो मुस्कुराकर कहा था- अपना ख्याल रखना, अगली बार आऊंगा तो तुम्हारे लिए गहने और बच्चों के लिए नए कपड़े लाऊंगा।" Jharkhand Top Story
बेहतर जिंदगी की तलाश में कोसों दूर से हरियाणा आए थे
झारखंड के जादूगोड़ा स्थित बनगोड़ा गांव की एक बदहवास पत्नी के ये शब्द उस त्रासदी की कहानी कह रहे हैं, जिसने सात परिवारों के चिराग बुझा दिए।
सोमवार की रात गुरुग्राम के सिधरावली में सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी की निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसी, तो सिर्फ मजदूर नहीं दबे, बल्कि उन सैकड़ों सपनों की भी मौत हो गई जो बेहतर जिंदगी की तलाश में कोसों दूर से हरियाणा आए थे। Gurugram Accident
टाटा स्टील की ठेका मजदूरी छोड़ क्यों गए गुरुग्राम?
एक झटके में उजड़ गई दुनिया
सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया
भगीरथ गोप के पीछे उनकी चार बेटियां और एक छोटा बेटा गौरव है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। वहीं मंगल महतो का छह साल का बेटा तनिश अब भी अपनी मां मधुलिता महतो से पूछ रहा है कि 'पापा कब आएंगे?' मधुलिता, जो खुद सदमे में हैं, भारी मन से अपने पति के शव को लाने के लिए निजी वाहन से हरियाणा रवाना हो चुकी हैं।
खबरें और भी
सुरक्षा मानकों पर बड़ा सवाल
यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा है। बेसमेंट की इतनी गहरी खुदाई के दौ रान क्या पर्याप्त सुरक्षा घेरा (Shoring) बनाया गया था? क्या मजदूरों की जान की कीमत उन ऊंची इमारतों के मुनाफे से कम है?
इन मजदूरों की हुई मौत
- मंगल महतो बनगोड़ा(जादूगोड़ा) झारखंड
- भगीरथ गोप बनगोड़ा(जादूगोड़ा) झारखंड
- धनंजय महतो बनगोड़ा(जादूगोड़ा) झारखंड
- संजीव उर्फ दुलाल गोप बनगोड़ा(जादूगोड़ा) झारखंड
- शिवशंकर बनिहारा पूर्वी सिंहभूम झारखंड
- परमेश्वर महतो होन्डई पूर्वी सिंहभूम झारखंड
- सतीश बुरका जडथल नगर, भरतपुर राजस्थान
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में झारखंड के 6 मजदूरों समेत 7 की मौत, कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंसने से हुआ हादसा
