Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में झारखंड के 6 मजदूरों समेत 7 की मौत, कंस्ट्रक्शन साइट में मिट्टी धंसने से हुआ हादसा

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 04:15 PM (IST)

    गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें 6 झारखंड और 1 राजस्थान के थे। 4 मजदूर घायल हुए। सोमवा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, रांची। गुरुग्राम जिले में सिधरावली के पास सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर सोमवार रात एसटीपी के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी धंसने से झारखंड के छह मजदूरों समेत कुल सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।

    श्रमिकों का आरोप है कि साइट के अंदर हुए हादसे को बिल्डर और ठेकेदार ने छिपाने की कोशिश की। कंपनी की तरफ से घटना की जानकारी न तो गुरुग्राम पुलिस को दी गई और न ही किसी घायल को बिलासपुर या आसपास के किसी अस्पताल भेजा गया।

    श्रमिकों को राजस्थान के भिवाड़ी के निजी अस्पताल ले जाया गया। रात करीब नौ बजे भिवाड़ी पुलिस ने जब शव मिलने की जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी, तब पुलिस मामले में सक्रिय हुई।

    मंगलवार को मामले में कंपनी, ठेकेदार समेत छह लोगों पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।   

    इन मजदूरों की हुई मौत

    1. शिवशंकर निवासी बनिहारा पूर्वी सिंहभूम झारखंड
    2. परमेश्वर महतो निवासी होन्डई पूर्वी सिंहभूम झारखंड
    3. मंगल मेहटो निवासी हाथी बिन्दा पूर्वी सिंहभूम झारखंड
    4. भागीरथ गोपे निवासी पोहिता, जमशेदपुर झारखंड
    5. सतीश निवासी बुरका जडथल नगर, भरतपुर राजस्थान
    6. संजीव गोपे निवासी पोहिता, जमशेदपुर झारखंड
    7. धनंजय मेहटो निवासी होन्डई पूर्वी सिंहभूम झारखंड

    कैसे हुआ हादसा?

    यह घटना सोमवार रात को सिधरावली क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी की निर्माणाधीन साइट पर हुई, जहां सोसायटी के पिछले हिस्से में कई दिनों से बेसमेंट खोदाई का काम चल रहा था। इसमें 25 से ज्यादा श्रमिक लगे हुए थे।

    पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम सभी श्रमिक बेसमेंट में खोदाई के दौरान मिट्टी हटा रहे थे, तभी अचानक भर-भराकर पड़ोस की मिट्टी की दीवार ढह गई। इसमें 11 श्रमिक दब गए। वहीं, कुछ मजदूर भागने में सफल हुए, तो कुछ को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना बिलासपुर पुलिस को दी।

    खबरें और भी

    प्रशासन ने पूरी रात चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के साथ State Disaster Response Force (SDRF) और National Disaster Response Force (NDRF) की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो देर रात करीब 3:30 बजे तक जारी रहा।

    सभी को मिट्टी से निकालने के बाद भिवाड़ी के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया। अभी 4 श्रमिकों का इलाज जारी है।

    हादसे में घायल श्रमिक

    1. इन्द्रजीत, निवासी नेपाल
    2. छोटेलाल, निवासी नेपाल
    3. शिवकाम चौधरी, निवासी नेपाल
    4. दीनदयाल शर्मा, निवासी बांदीकुई

    यह भी पढ़ें- झारखंड में पीपीपी मॉडल से शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार, क्या है हेमंत सरकार का प्लान?

    यह भी पढ़ें- धनबाद-चिरकुंडा में 18 मार्च को शपथ लेंगे महापौर- डिप्टी मेयर और पार्षद, DEO ने जारी किया टाइमटेबल