Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद-चिरकुंडा में 18 मार्च को शपथ लेंगे महापौर- डिप्टी मेयर और पार्षद, DEO ने जारी किया टाइमटेबल 

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 02:24 PM (IST)

    धनबाद नगर निगम के महापौर, वार्ड पार्षद और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष, वार्ड पार्षद 18 मार्च 2026 को शपथ लेंगे। इसी दिन उपमहापौर और उपाध्यक्ष का चुन ...और पढ़ें

    झारखंड नगर निकाय चुनाव। फाइल फोटो

    झारखंड नगर निकाय चुनाव। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद आगामी 18 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले दोनों निकायों के उपमहापौर और उपाध्यक्ष का चुनाव कार्य सम्पन्न किया जाएगा।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षद 18 मार्च 2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष में शपथ लेंगे।

    वहीं, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए समाहरणालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 314 में बैठक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात उन्हें इसी दिन शपथ दिलाई जाएगी।

    निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया टाइमटेबल

    धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी।

    वहीं दोपहर 1:00 बजे से 1:30 तक विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की जाएगी।

    वहीं दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया जाएगा।

    दोपहर 3:00 बजे से 3:15 बजे तक मतगणना की जाएगी। वहीं 3:15 बजे से 3:30 बजे तक निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र 42 में तामिला के लिए समय निर्धारित है।

    तत्पश्चात दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पलामू में बहू को अकेला पाकर ससुर ने किया दुष्कर्म, पति की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का 22 मार्च के बाद आएंगे झारखंड, 10 दिन की ट्रेनिंग में जुटे कांग्रेस जिलाध्यक्षों में भरेंगे जोश

    खबरें और भी