Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी 22 मार्च के बाद आएंगे झारखंड, 10 दिन की ट्रेनिंग में जुटे कांग्रेस जिलाध्यक्षों में भरेंगे जोश

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 01:54 PM (IST)

    Rahul Gandhi 22 मार्च के बाद चाईबासा आएंगे, जहां वे झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे नेता ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 22 मार्च के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है।

    दरअसल, चाईबासा के लुपुंगुटू टीआरटीसी गुईरा में 22 से 31 मार्च तक झारखंड और ओड़िशा के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी एक दिन शामिल होकर नेताओं को मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों के साथ विशेष बैठक करेंगे।

    इस दौरान वे पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी दी है।

    झारखंड और ओड़िशा के सभी जिलाध्यक्ष इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा 

    पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस पश्चिम सिंहभूम जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजन बोईपाई ने कहा कि 22 से 31 मार्च तक झारखंड और ओडिशा के 55 जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चाईबासा में रखा गया है। जिसमें झारखंड के 25 जिला अध्यक्ष और ओडिशा के 30 जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    वहीं 22 से लेकर 31 मार्च तक किसी भी एक दिन लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सह कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।

    हेलीपैड आदि के लिए जिला प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। संभवतः एक दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद रात्रि में चाईबासा में ही रुकेंगे । इस दौरान कांग्रेस के नेताओं से भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, खराब मौसम के कारण नहीं हो पाई लैंडिंग

    यह भी पढ़ें- 'झारखंड में अबुआ नहीं, बबुआ की सरकार', कानून व्यवस्था पर बाबूलाल के बयान से बवाल; आजसू MLA मार्शल आउट

    खबरें और भी