Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, खराब मौसम के कारण नहीं हो पाई लैंडिंग

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 01:48 PM (IST)

    खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1046 को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। बुधवार सुबह 9:25 बज ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली-रांची फ्लाइट IX-1046 कोलकाता डायवर्ट हुई।

    2. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी रही मुख्य वजह।

    3. सुरक्षा कारणों से पायलट ने लिया यह निर्णय।

    जागरण संवाददाता, रांची। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1046 को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट बुधवार सुबह करीब 9.25 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी।

    मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट रांची पहुंचने के बाद कुछ समय तक आसमान में चक्कर लगाती रही, लेकिन विजिबिलिटी बेहतर नहीं होने के कारण पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर विमान को कोलकाता डायवर्ट करने का निर्णय लिया।

    बताया गया कि खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया। 

    फ्लाइट के डायवर्ट होने से यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम सामान्य होने के बाद आगे की व्यवस्था की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी का हंगामा, आजसू विधायक तिवारी महतो मार्शल आउट 

    यह भी पढ़ें- साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा: पीपल के पेड़ से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत