Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में बहू को अकेला पाकर ससुर ने किया दुष्कर्म, पति की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 02:07 PM (IST)

    पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक ससुर पर अपनी बहू से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक ह ...और पढ़ें

    दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

    दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. ससुर पर बहू से दुष्कर्म का आरोप लगा।

    2. पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया।

    3. पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज हुआ।

    संवाद सूत्र, छतरपुर (पलामू)। छतरपुर थाना क्षेत्र में ससुर द्वारा बहू के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    जानकारी के अनुसार, आरोपी और उसका बेटा हैदराबाद में मजदूरी का काम करते हैं। तीन फरवरी को आरोपी ससुर घर लौटा था। आरोप है कि 28 फरवरी को घर में अन्य सदस्य नहीं थे।

    इसी दौरान उसने बहू पर शराब पीने का दबाव बनाया। बहू द्वारा शराब पीने से इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी सास और अन्य परिजनों को दी थी, लेकिन परिजनों ने उसे चुप रहने की सलाह दी।

    बाद में पीड़िता ने पूरी बात अपने पति को बताई। सोमवार को पति छतरपुर पहुंचा और पत्नी को लेकर महिला थाना गया, जहां आरोपी ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

    महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का 164 के तहत न्यायालय में बयान भी दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का 22 मार्च के बाद आएंगे झारखंड, 10 दिन की ट्रेनिंग में जुटे कांग्रेस जिलाध्यक्षों में भरेंगे जोश

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, खराब मौसम के कारण नहीं हो पाई लैंडिंग

    खबरें और भी