Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमांशु हत्याकांड: भाजपा नेता नीरज सिंह के आवास पर लगातार दूसरे दिन रेड, 3 थानों की पुलिस ने खंगाला घर

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 10:48 PM (IST)

    पुलिस ने हिमांशु हत्याकांड और डबल डाउन बार कांड के सिलसिले में भाजपा नेता नीरज सिंह के मानगो स्थित आवास पर लगातार दूसरे दिन छापेमारी की। ...और पढ़ें

    जमशेदपुर पुलिस ने नीरज सिंह की महंगी कार को किया जब्‍त।

    जमशेदपुर पुलिस ने नीरज सिंह की महंगी कार को किया जब्‍त।

    HighLights

    1. पुलिस ने मोबाइल डिब्बे, दस्तावेज और दो कारें जब्त कीं।

    2. हिमांशु हत्याकांड और डबल डाउन बार कांड से जुड़ा मामला।

    जासं, जमशेदपुर। बिष्टुपुर के डबल डाउन बार के संचालक व भाजपा नेता नीरज सिंह के मानगो स्थित आवास पर बुधवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने लगातार दूसरे दिन छापेमारी की। बिष्टुपुर, एमजीएम और मानगो थाना की संयुक्त टीम ने पूरे घर की सघन तलाशी ली। 
     
    इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोबाइल के डिब्बे और Aadhaar Redacted जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए। पुलिसकर्मियों ने इस पूरी तलाशी का मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया। 
     

    कारें जब्त, चालक को हिरासत में लिया 

    तलाशी अभियान के दौरान घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर और किया (Kia) कार को भी पुलिस अपने साथ बिष्टुपुर थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने चालक राजू के साथ मारपीट की और उसे पकड़कर थाने ले गई। 
     
    वहीं, जब घर के सदस्यों ने पुलिसिया कार्रवाई का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस समय खराब बर्ताव भी किया।
     

    11 लोगों पर दर्ज है मामला  

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले 29 जून की रात को भी पुलिस ने नीरज सिंह के आवास पर दबिश दी थी। पुलिस की यह ताबड़तोड़ कार्रवाई हालिया चर्चित डबल डाउन बार कांड और हिमांशु हत्याकांड की जांच के सिलसिले में की गई है। 
     
    इस मामले में पुलिस ने नीरज सिंह समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है। हालांकि, इस छापेमारी और सामान की जब्ती को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर DD Bar कांड: मां खाना ला ही रही थी कि दोस्त ले गया साथ...' हिमांशु की मौत पर छलका 80 वर्षीय दादा का दर्द

    यह भी पढ़ें- डबल डाउन बार कांड के बाद जमशेदपुर में हाई अलर्ट, 6 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू; प्रदर्शन और हथियारों पर रोक

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर बार कांड: चापड़ के 21 गहरे जख्मों से जूझ रहा प्रत्यूष, कोलकाता के अस्पताल में अगले 72 घंटे बेहद नाजुक

    यह भी पढ़ें- Double Down Bar Case: बिष्टुपुर थाना प्रभारी पर गिरी गाज, निरंजन कुमार बने नए थाना प्रभारी