जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रेलवे का फैसला: हावड़ा-दीघा के बीच चलेगी लोकल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
दक्षिण पूर्व रेलवे ने जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 16 से 26 जुलाई तक हावड़ा-दीघा के बीच एक अतिरिक्त स्पेशल ईएमयू लोकल ट ...और पढ़ें

AI Generated Image
HighLights
हावड़ा-दीघा के बीच चलेगी अतिरिक्त स्पेशल ईएमयू ट्रेन।
16 से 26 जुलाई तक होगा विशेष ट्रेन का परिचालन।
रथ यात्रा के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी बड़ी राहत।
संवाद सूत्र, खड़गपुर। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर दीघा जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 16 से 26 जुलाई तक हावड़ा–दीघा–हावड़ा के बीच एक अतिरिक्त स्पेशल ईएमयू लोकल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन प्रतिदिन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होगी। रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह विशेष ट्रेन रथ यात्रा के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
इससे हावड़ा, खड़गपुर, पांशकुड़ा, तमलुक, कांथी तथा दीघा मार्ग के यात्रियों और श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। इस संबंध में पांशकुड़ा–हल्दिया–दीघा रेलवे पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सरोज घाड़ा ने कहा, 'रथ यात्रा के दौरान दीघा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इसको देखते हुए हमारे दीघा यूनिट स्पेशल ट्रेन की मांग की। साथ-साथ हाथी की लोकसभा का सांसद माननीय सौमेंदु अधिकारी महोदय भी इस विषय पर रेलवे अधिकारी को का दृश्ट आकर्षण किया। अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का रेलवे का निर्णय यात्रियों के हित में है।
इसके लिए हम रेलवे प्रशासन और काफी लोकसभा की जन्म प्रिय सांसद माननीय सोमेंद्र अधिकारी महाशय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह निर्णय भगवान जगन्नाथ के श्रद्धालुओं और सामान्य यात्रियों के लिए काफी राहत लेकर आएगा।
उल्लेखनीय है कि रथ यात्रा के दौरान दीघा में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में अतिरिक्त स्पेशल ईएमयू के परिचालन से भीड़ प्रबंधन बेहतर होने के साथ-साथ यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- पुरी रथयात्रा के लिए गोमो होकर चलेगी विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत