Jamshedpur में मंइयां सम्मान योजना के सत्यापन में बदइंतजामी, हंगामे के बाद प्रखंड कार्यालय के गेट पर पुलिस ने जड़ा ताला
जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में 'मंइयां सम्मान योजना' के सत्यापन में अव्यवस्था के चलते सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। घंटों इंतजार और बुनियादी स ...और पढ़ें

एआई की ओर से बनाई गई तस्वीर।
HighLights
मंइयां सम्मान योजना सत्यापन में बदइंतजामी से महिलाओं का गुस्सा फूटा।
घंटों कतार में खड़ी महिलाओं को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं।
न शेड की व्यवस्था, न पानी... बुनियादी सुविधाओं का अकाल
पीड़ित महिलाओं का दर्द और तीखे सवाल:
- रेखा (कतार में खड़ी महिला): हम यहां सम्मान पाने आए हैं या सजा भुगतने? प्रशासन बस हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रहा है।
- सरिता (आवेदक): भीड़ को देखकर सत्यापन के लिए अतिरिक्त काउंटर क्यों नहीं बढ़ाए जाते? व्यवस्था की इस बदहाली के कारण रोजाना दर्जनों महिलाओं को बिना वेरिफिकेशन के ही मायूस लौटना पड़ रहा है।
मजबूरी का फायदा उठा रहे दलाल, बीडीओ ने दी चेतावनी
हंगामे के बाद अपमान का घूंट पीकर लौटीं महिलाएं
सोमवार को हालात तब पूरी तरह बेकाबू हो गए, जब कर्मियों की सुस्त कार्यशैली से खफा होकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया और कार्यालय के भीतर जमकर हंगामा काटा। बवाल की सूचना मिलते ही दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने पहले महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।
जब आक्रोशित महिलाएं टस से मस नहीं हुईं और काउंटर खोलने की मांग पर अड़ी रहीं, तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी को परिसर से बाहर खदेड़ दिया और कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया। नतीजा यह हुआ कि सम्मान की आस में दूर-दराज से आई महिलाओं को अंततः अपमान का घूंट पीकर खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेगी अप्रैल और मई महीने की किस्त
यह भी पढ़ें- संभल में बड़ा खेल: 5 करोड़ की सरकारी जमीन को शहर इमाम ने बना दिया 'वक्फ संपत्ति', FIR दर्ज
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रामगढ़ में आज से 3 दिवसीय विशेष शिविर, 550 लाभुकों का होगा सत्यापन
यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों से वसूली पर सरकार सख्त, बोकारो में सेविका के खिलाफ एक्शन
यह भी पढ़ें- साहिबगंजः मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, समय पर करा लें सत्यापन