जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट के गेट पर ठेका कर्मचारी की मौत, 20 लाख मुआवजे की मांग; परिजनों का प्रदर्शन
जमशेदपुर में टाटा स्टील के बर्मामाइंस स्थित एनएमएल गेट के पास एक ठेका कर्मचारी सत्यनारायण निषाद की ड्यूटी के बाद मौत हो गई। परिजन 20 लाख रुपये मुआवजे ...और पढ़ें

टाटा स्टील प्लांट के गेट पर मजदूर की मौत। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील के बर्मामाइंस स्थित एनएमएल गेट के समीप मंगलवार रात ठेका कर्मचारी सत्यनारायण निषाद (48 वर्ष) की मौत हो गई। बुधवार को प्रबंधन द्वारा मुआवजा राशि नहीं देने पर मृतक के परिजनों ने कंपनी गेट को जाम कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ठेका कर्मचारी टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, जमशेदपुर कंटीन्युअस एनीलिंग एंड प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड की ठेका कंपनी मेसर्स एमवीएम टेक्नोलाजी में कार्यरत था।
मंगलवार को सत्यनारायण बी शिफ्ट में कार्यरत था। ड्यूटी खत्म होने के बाद जैसे ही वह कंपनी गेट के बाहर निकला, चक्कर खाकर गिर गया।
इसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को दी। ऐसे में प्लांट से एंबुलेंस आई और सत्यनारायण को लेकर टाटा मेन अस्पताल पहुंची जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बर्मामाइंस का रहने वाला मृतक की पत्नी व दो बच्चे हैं।
20 लाख रुपये मुआवजे की हो रही है मांग
ड्यूटी में मौत का मामला मानते हुए मृतक के परिजन कंपनी प्रबंधन से 20 लाख रुपये मुआवजा सहित एक स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं।
हालांकि इससे पहले बुधवार को मृतक के परिजनों की नाराजगी इस बात पर ज्यादा थी कि सत्यनारायण की खोज-खबर लेने कंपनी प्रबंधन से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
ऐसे में नाराज परिजन बर्मामाइंस स्थित कंपनी गेट पहुंचे और गेट को जाम कर दिया। इसके बाद प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन दो दौर की वार्ता के बाद प्रबंधन पहले 50 हजार और बाद में एक लाख रुपये मुआवजा देने को तैयार हुआ।
ऐसे में मृतक के परिजन नाराज हैं और बताया है कि जब तक मुआवजे को लेकर सहमति नहीं बन जाती है, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। साथ ही शव को लाकर कंपनी गेट को जाम करेंगे।
यह भी पढ़ें- रांची में तीन लाख आवारा कुत्तों के लिए हर वार्ड में बनेंगे डॉग फीडिंग जोन
यह भी पढ़ें- बोकारो के ITI चास में प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए नामांकन शुरू, 20 मार्च तक करें आवेदन