Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में तीन लाख आवारा कुत्तों के लिए हर वार्ड में बनेंगे डॉग फीडिंग जोन, झारखंड में नई पहल

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 03:00 PM (IST)

    Ranchi नगर निगम ने शहर के तीन लाख आवारा कुत्तों के प्रबंधन हेतु प्रत्येक वार्ड में डॉग फीडिंग जोन बनाने की योजना शुरू की है। लगभग 20 लाख रुपये की यह प ...और पढ़ें

    रांची में 20 लाख से बनेगा डॉग फीडिंग जोन। (फोटो: सांकेतिक)

    रांची में 20 लाख से बनेगा डॉग फीडिंग जोन। (फोटो: सांकेतिक)

    HighLights

    1. रांची में तीन लाख आवारा कुत्तों का प्रबंधन।

    2. प्रत्येक वार्ड में बनेंगे डॉग फीडिंग जोन।

    3. 20 लाख की योजना, 90 दिनों में पूर्ण होगी।

    जागरण संवाददता, रांची। रांची नगर निगम शहर के करीब तीन लाख आवारा कुत्तों के बेहतर प्रबंधन और उनके लिए निर्धारित स्थान पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक अहम पहल की है। निगम के इंजीनियरिंग सेक्शन की ओर से डाॅग फीडिंग जोन के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। निगम इस योजना को जल्द जमीन पर उतारना चाहता है।

    जारी टेंडर के अनुसार, शहर के विभिन्न स्थानों पर डाॅग फीडिंग जोन बनाए जाएंगे ताकि उक्त वार्ड के कुत्ता प्रेमी आवारा कुत्तों को एक स्थान पर आकर भोजन करा पाएं या वहां भोजन रख दें।

    रांची नगर निगम की मुख्य स्वास्थ पदाधिकारी डाॅ किरण ने बताया कि पूरे झारखंड में पहली बार इस तरह की पहल की जा रही है, ताकि शहर के आवारा कुत्तों उचित स्थान पर भोजन मिल सके और वार्ड में गंदगी भी न फैले।

    सड़क हादसे कम होंगे

    उन्होंने बताया कि रांची में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कुत्तों के झुंड के कारण सड़क हादसे और काटने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं।

    ऐसे में डाॅग फीडिंग जोन बनने से कुत्तों को नियंत्रित तरीके से भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा और उनके मूवमेंट को भी सीमित किया जा सकेगा। निगम इस योजना के तहत शहर के प्रमुख वार्डों और संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां फीडिंग जोन विकसित करेगा।

    खबरें और भी

    भविष्य में इन ज़ोन के साथ नसबंदी और टीकाकरण अभियान को भी जोड़ा जा सकता है, ताकि कुत्तों की संख्या और उनके व्यवहार दोनों को नियंत्रित किया जा सके।

    इस कार्य की अनुमानित लागत 20,53,637 रुपये निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन माध्यम से झारखंड टेंडर पोर्टल के जरिए होगी।

    निगम की ओर से जारी टेंडर के मुताबिक 16 मार्च 2026 को टेंडर वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा, जबकि आनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को 24 मार्च 2026 को खोला जाएगा।

    इस परियोजना को पूरा करने के लिए चयनित एजेंसी को 90 दिनों का समय दिया जाएगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए यह पहल की जा रही है, ताकि उन्हें एक निर्धारित स्थान पर भोजन उपलब्ध कराया जा सके और शहर में अव्यवस्था कम हो।

    यह भी पढ़ें- रांची में जमीन माफिया और थानेदार के बीच वायरल हुआ पैसों के लेन-देन का ऑडियो, चार थानेदार का तबादला

    यह भी पढ़ें- रांची में डिप्टी मेयर पर घमासान: भाजपा के 19 पार्षद पुरी में, एक वोट के लिए 10 लाख और थार SUV का ऑफर