Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में जमीन माफिया और थानेदार के बीच वायरल हुआ पैसों के लेन-देन का ऑडियो, चार थानेदार का तबादला

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 12:22 PM (IST)

    रांची में जमीन माफिया और थानेदार के बीच पैसों के लेन-देन और जमीन कारोबार में साझेदारी को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें कथित तौर पर थानेदार अपने हि ...और पढ़ें

    राजधानी रांची में चार थानों के प्रभारियों का तबादला। (फोटो: सांकेतिक)

    राजधानी रांची में चार थानों के प्रभारियों का तबादला। (फोटो: सांकेतिक)

    HighLights

    1. जमीन माफिया और थानेदार के बीच पैसों का ऑडियो वायरल।

    2. थानेदार ने जमीन सौदों में हिस्सेदारी और साझेदारी मांगी।

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में जमीन कारोबार और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक आडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल आडियो में कथित तौर पर एक जमीन माफिया और थानेदार के बीच पैसों के लेन-देन तथा साझेदारी को लेकर बातचीत होने की बात सामने आ रही है।

    आडियो में जमीन माफिया की ओर से थानेदार से रुपये के लेन-देन की चर्चा की जा रही है, वहीं थानेदार अपने हिस्से की मांग करते हुए भविष्य में जमीन के काम में साझेदार बनाए जाने की बात कह रहा है।

    बातचीत में यह भी कथित तौर पर सामने आया है कि जमीन के सौदों में आधा पैसा खुद लगाने और मुनाफे में हिस्सेदारी लेने की योजना बनाई जा रही है। मामला एयरपोर्ट थाना का बताया जा रहा है।

    इसके अलावा, आडियो में जमीन मालिकों पर दबाव बनाकर जमीन हासिल करने और नापी (मापी) होते ही हिस्से के रूप में रकम लेने जैसी बातें भी कही जा रही हैं। यहां तक कि थानेदार अपने एक रिश्तेदार को भी इस कारोबार में शामिल करने की चर्चा करता हुआ सुनाई दे रहा है।

    हालांकि, इस वायरल आडियो की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है। लेकिन यदि इसमें की गई बातें सत्य साबित होती हैं, तो यह साफ संकेत है कि किस तरह जमीन कारोबारी और पुलिस के बीच कथित मिलीभगत से शहर में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

    खबरें और भी

    कांके थानेदार निलंबित

    सीनियर एसपी राकेश रंजन ने कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी पर जमीन कारोबारियों से सांठगांठ कर उन्हें अनुचित लाभ देने का आरोप लगा था। इसकी लगातार शिकायत की जा रही थी।

    रांची में चार थानों के प्रभारी बदले 

    जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत चार पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    लोअर बाजार के थाना प्रभारी लव कुमार सिंह बनाए गए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी के रूप में सनोज कुमार चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। डेली मार्केट थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह को और धुर्वा थाना में सह-थाना प्रभारी के रूप में अरुण कुमार महथा को नियुक्त किया गया है।

    यह भी पढ़ें- रांची में डिप्टी मेयर पर घमासान: भाजपा के 19 पार्षद पुरी में, एक वोट के लिए 10 लाख और थार SUV का ऑफर

    यह भी पढ़ें- इश्क में 'हैवान' बनी पत्नी: प्रेमी के लिए पति को दी ऐसी मौत, शरीर को दांतों से काटा और फिर रची खुदकुशी की कहानी

    यह भी पढ़ें- 5 करोड़ नहीं दिए तो जान से मार देंगे: रांची में बिल्डर व न्यूज चैनल के MD को धमकी, FIR दर्ज