इश्क में 'हैवान' बनी पत्नी: प्रेमी के लिए पति को दी ऐसी मौत, शरीर को दांतों से काटा और फिर रची खुदकुशी की कहानी
इंदौर के सोनम रघुवंशी प्रकरण से भी विभत्स खबर झारखंड से आ रही है। पलामू के नावाजयपुर में एक पत्नी ने अवैध संबंध के चलते अपने पति पंकज यादव की निर्मम ह ...और पढ़ें

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति को जहर देकर मार डाला, आत्महत्या दिखाने का प्रयास। (फोटो: जागरण)
HighLights
पत्नी ने अवैध संबंध के कारण पति की हत्या की।
पुलिस ने आरोपी पत्नी पिंकी देवी को गिरफ्तार किया।
संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात झारखंड के पलामू जिले से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने ही सुहाग को ऐसी दर्दनाक मौत दी, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं।
प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने न केवल पति को जहर दिया, बल्कि उसके साथ ऐसी हैवानियत की जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई। मामला नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव का है।
15 मार्च को यहां पंकज यादव का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पंकज की पत्नी, पिंकी देवी उर्फ मधु ने इसे आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की और पुलिस को गुमराह करते हुए इसे सुसाइड बताया।
पुलिस की जांच से हैवानियत का खुलासा
पुलिस को शुरुआत से ही पत्नी की बातों पर शक था। जब गहराई से जांच शुरू हुई और पंकज के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, तो सच की परतें खुलती चली गईं। पुलिस जांच में जो बातें सामने आईं, वो बेहद खौफनाक थीं।
पिंकी ने पहले अपने पति को खाने में जहर मिलाकर खिलाया। जब पंकज बेसुध होने लगा, तो आरोपी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट पहुंचाई। नफरत और हैवानियत इस कदर थी कि पिंकी ने पति के शरीर को कई जगहों पर दांतों से काट खाया।
शादी के बाद मायके में बिताती थी समय
जानकारी के मुताबिक, पंकज और पिंकी की शादी 2024 में हुई थी। पंकज पेशे से मजदूर था और काम के सिलसिले में साल में सिर्फ एक-दो बार ही घर आता था। इसी बीच पिंकी का अपने मायके में एक युवक के साथ अवैध प्रेम संबंध बन गया।
खबरें और भी
वह ज्यादातर समय अपने मायके में ही रहती थी। इस दंपति का एक साल का बच्चा भी है, लेकिन ममता पर प्रेमी का मोह भारी पड़ गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पत्नी पिंकी देवी का मायके में एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेमी के उकसावे पर ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर जमशेदपुर की अलग-अलग बस्तियों में शोषण, पटना ले जाकर दोस्तों के हवाले किया; लाखों ठगे
यह भी पढ़ें- ‘मिनी इंग्लैंड’ का काला सच: रांची के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मैकलुस्कीगंज को बर्बाद कर रहे 30 अवैध ईंट भट्ठे