Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंद घंटों की बारिश में पानी-पानी हुआ जमशेदपुर, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल; 200 से अधिक घरों में घुसा पानी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:08 PM (IST)

    जमशेदपुर में कुछ घंटों की तेज बारिश से जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई, जिससे 200 से अधिक घरों में पानी घुस गया और लाखों का नुकसान हुआ। ...और पढ़ें

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जल जमाव से लोग परेशान

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जल जमाव से लोग परेशान

    HighLights

    1. तेज बारिश से जमशेदपुर में व्यापक जलभराव।

    2. 200 से अधिक घरों में घुसा बारिश का पानी।

    3. विधायक ने प्रशासन की लापरवाही पर जताई नाराजगी।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शुक्रवार सुबह हुई कुछ घंटों की तेज बारिश ने जमशेदपुर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। शहर के कई प्रमुख इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जबकि निचले इलाकों में गंदा पानी घरों में घुस गया।

    सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर और टीचर्स कालोनी रहे, जहां 200 से अधिक घरों में बारिश और नालों का पानी घुसने से लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

    Jamshedpur 6

    (टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जल जमाव के कारण प्लेटफार्म के बाहर खड़े लोग)

    बारिश के बाद साकची, मानगो, आजादनगर, जाकिरनगर, सोनारी, लक्ष्मीनगर, बर्मामाइंस, कदमा, टेल्को, जुबली पार्क गेट, मानगो छोटा पुल और टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र में घुटनों तक पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ी।

    Jamshedpur 1

    (साकची जुबली पार्क गेट के पास घुटने भर पानी)

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरसात से पहले बड़े नालों और जल निकासी मार्गों की समुचित सफाई नहीं कराई गई। नालियों में जमी गाद और कचरे के कारण पानी की निकासी रुक गई, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। घरों में घुसे गंदे पानी से फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक उपकरण, राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान खराब हो गए। कई परिवार घंटों तक घरों से पानी निकालने में जुटे रहे।

    खबरें और भी

    Jamshedpur 4

    (भुइयांडीह टीचर्स कालोनी में सड़क पर बह रहा बारिश का पानी)

    जाकिरनगर में भी घरों में घुसा नाले का पानी

    मानगो नगर निगम क्षेत्र के जाकिरनगर ईस्ट के आजादनगर स्थित जाकिरनगर ईस्ट के रोड नंबर 13, 14, 15, 16 और 17 में भी करीब 15 से 20 घरों में नाले का पानी भर गया। स्थानीय निवासी मो. फिरोज और मो. मीराज ने बताया कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीधे घरों में घुस गया। उनका कहना है कि हर वर्ष यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी पहल नहीं होती।

    Jamshedpur mango

    (मानगो के जाकिरनगर में सड़क मानो बन गया है नदी)

    बारिश के बाद प्रभावित इलाकों के लोगों ने नगर निकायों के खिलाफ विरोध जताया और चेतावनी दी कि यदि जल निकासी व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

    नागरिकों का कहना है कि हर मानसून में एक जैसी समस्या दोहराई जाती है, लेकिन समाधान की दिशा में ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं। शहरवासियों का मानना है कि मानसून से पहले नालों की नियमित सफाई और जल निकासी तंत्र को दुरुस्त किया जाए, तभी ऐसी स्थितियों से बचा जा सकता है।

    Jamshedpur 5

    (पटेलनगर भुइयांडीह में पानी ही पानी)

    विधायक पूर्णिमा साहू ने जतायी नाराजगी

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने नगर प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन केवल कागजों पर तैयारी करता है। हर वर्ष बारिश में लोग जलभराव की समस्या झेलते हैं, लेकिन नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होता। यह लापरवाही अब बर्दाश्त से बाहर है।

    उन्होंने इस मामले को लेकर उपायुक्त से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने जलभराव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने, नालों की तत्काल सफाई कराने और प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की।

    यह भी पढ़ें- चतरा में जल्द साकार होगा कौलेश्वरी रोपवे का सपना, प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया; सरकार की मंजूरी का इंतजार

    यह भी पढ़ें- लातेहार में पागल कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में दर्जनभर लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल