यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोल्हान में 1,00,00,000 के इनामी नक्सली असीम, तूफान और मिसिर की तलाश; पूरी लिस्ट में कुल 72 नाम
झारखंड पुलिस 72 नक्सलियों की तलाश में जुटी है जिन पर सरकार ने 1 करोड़ से लेकर 1 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया है। इनमें से कई नक्सली पूर्वी सिंहभूम ...और पढ़ें

HighLights
- सरकार ने 72 नक्सलियों पर घोषित कर रखा है इनाम
- इनामी नक्सलियों में एक करोड़ से लेकर एक लाख तक के
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) को 72 ऐसे नक्सलियों की तलाश है जिन पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा है। इनमें एक करोड़ से लेकर 15 लाख, 10 लाख, पांच लाख, दो लाख और एक लाख के इनामी नक्सली शामिल हैं। कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिले की पुलिस को भी नक्सलियों की तलाश है।
जमशेदपुर के झामुमो सांसद सुनिल महतो की हत्या समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में नक्सली हिंसा के मास्टर माइंड रहे असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर पर एक करोड़, पटमदा के झुझका निवासी राम प्रसाद मार्डी, पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर के सालबनी निवासी मदन महतो पर 15-15 लाख, पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी ग्राम बिदरी निवासी पुष्पा महतो उर्फ शंकुतला उर्फ पेरी पर पांच लाख और रामप्रसाद मार्डी की पत्नी मीता उर्फ नयनतारा उर्फ झुम्पा पर एक लाख रुपये का इनाम है।
जिले के घाटशिला समेत अन्य थाना में नक्सलियों पर प्राथमिकी दर्ज है। हालांकि, पूर्वी सिंहभूम जिले में 2017 के बाद कहीं भी नक्सलियों की गतिविधि सामने नहीं आई।
किसके ऊपर कितना इनाम?
- पश्चिम सिंहभूम जिले और सरायकेला-खरसावां जिले में सक्रिय रहे गिरिडीह जिले के पीरटांड के मदनडीह ग्राम निवासी मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल उर्फ सांगर, गिरिडीह के पीरटांड थाना क्षेत्र के झरहाबाले ग्राम निवासी अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश पर एक-एक करोड़।
- पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र सांगाजाटा निवासी करण उर्फ डांगुर पर दो लाख, चक्रधरपुर सोनुआ के कुदाबुरु ग्राम के सालुका कायम उर्फ सालुका उर्फ डांगील उर्फ मारू उर्फ भुवनेश्वर पर पांच लाख, सरायकेला-खरसावां के नीमडीह थाना क्षेत्र बेनाडीह टोला के लेधाडीह का निवासी बिरेन सिंह उर्फ सागर सिंह पर दो लाख इनाम घोषित है।
- चाईबासा गोइलकेरा के सागर अंगरिया पर दो लाख, पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना के थलकोबाद निवासी सोनाराम उर्फ सुदेश होनहागा पर दो लाख।
- पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा निवासी इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत पर एक लाख और चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र सांगाजाटा निवासी बबलू उर्फ साधुचरण पर एक लाख का इनाम सरकार ने घोषित कर रखा है।
ये हैं एक करोड़ के इनामी नक्सली
एक करोड़ के इनामी नक्सलियों में असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल उर्फ सागर, प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा उर्फ लेतरा पर एक करोड़ का इनाम सरकार ने घोषित कर रखा है।
ये भी पढ़ें- Dhanbad News: माओवादी कारू यादव का बचना मुश्किल, प्रशासन ने सारे रास्ते किए बंद
ये भी पढ़ें- Jharkhand Home Guard Bharti: झारखंड होमगार्ड बहाली को लेकर खुशखबरी; सरकार देने जा रही बड़ी राहत