झारखंड राज्यसभा चुनाव: घाटशिला में बढ़ी राजनीतिक हलचल, क्या प्रदीप बलमुचू होंगे काग्रेस के उम्मीदवार?
झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। घाटशिला फिर से चर्चा में है क्योंकि पूर्व विधायक प्रदीप बलमुचू ...और पढ़ें

Former MLA Pradeep Balmuchu। File Photo
HighLights
झारखंड में दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा।
घाटशिला फिर से राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना।
प्रदीप बलमुचू राज्यसभा टिकट के प्रमुख दावेदार।
संवाद सहयोगी, घाटशिला। झारखंड में राज्यसभा की दो खाली सीट पर चुनाव होने को है। नामांकन से लेकर मतगणना तक की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
झामुमो, कांग्रेस व भाजपा ने इसके लिए तैयारी तक शुरू कर दी। खासकर भाजपा व कांग्रेस रणनीति बनाने में अभी से लग गई। झामुमो एक सीट को कन्फर्म मानकर थोड़ा आश्वस्त नजर आ रहा है।
वहीं, सत्तापक्ष के आकंड़ों के अनुसार, कांग्रेस दूसरी सीट अपने नाम करने की कोशिश तो जरूर करती नजर आ रही है, लेकिन फिलहाल उसके अपनों ने ही खुलकर इसपर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया।
दूसरी तरफ भाजपा की तैयारी इसे असहज में डाल दे रही है। कांग्रेस तो हार्स ट्रेडिंग तक के आरोप अभी से भाजपा पर लगा रही। इस राजनीतिक हलचल पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल फूंक फूंक पर कदम बढ़ा रही हैं। दोनों दल के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व एक दूसरे पर राजनीतिक निगाहें भी रखे हुए है।
घाटशिला फिर बनेगा हॉट सीट?
राज्यसभा चुनाव के बीच घाटशिला का नाम फिर एक बार चर्चाओं में है। पिछले कुछ माह पहले हुए घाटशिला विधानसभा उपचुनाव पर पूरे झारखंड की नजर थी।
अब फिर राज्यसभा चुनाव में घाटशिला में चर्चाएं तेज हो गई है, क्योंकि तीन बार घाटशिला से विधायक रहे और सबसे लंबे समय तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व करने वाले प्रदीप बलमुचू का नाम भी राज्यसभा के टिकट दावेदारों की लिस्ट में बताया जा रहा।
प्रदीप बलमुचू को इसके पहले भी कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा है। वे झारखंड में एक बड़े आदिवासी नेता के रूप में पहचान रखते। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी कांग्रेस सेल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व भी दे रखा है।
बता दें कि घाटशिला में चर्चाएं इसलिए भी तेज हो गई कf जब बलमुचू राज्यसभा में थे तो उनकी राजनीतिक कर्मभूमि घाटशिला ही रही। राज्यसभा के जरिए उन्होंने कई विकास के कार्य घाटशिला में किए थे।
अब जब राज्य में राज्यसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में घाटशिला में हर रोज राज्यसभा चुनाव व बलमुचू को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। फिलहाल क्या दोबारा प्रदीप के जरिए पहुंचेगी विकास की किरण ? या कोई और बनेगा राज्यसभा का सदस्य इसपर घाटशिला की निगाहें टिकी हुई है।