यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather Today: झारखंड के 5 जिलों के लोग रहें सावधान, मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी; पढ़ें मौसम का हाल
Jharkhand Weather News झारखंड में रविवार यानी 18 अगस्त को फिर से मूसलाधार बारशि की चेतावनी जारी की गई। जमशेदपुर समेत 5 जिलों में भारी बारिश के आसार है ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
- झारखंड के कई स्थानों पर वज्रपात और आकाशीय बिजली की चेतावनी
- झारखंड के जमशेदपुर में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand Weather: शहर में लगातार रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। शनिवार को दिनभर कड़ी धूप और शाम में हल्की वर्षा हुई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में शहर में 47 एमएम वर्षा दर्ज की गई। रविवार को भी शहर में जोरदार वर्षा होने की संभावना है।
झारखंड के 5 जिलों में बारिश के आसार
इसे लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य के दक्षिणी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व सिमडेगा एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचें
वर्षा के दौरान विशेषकर पेड़ के नीचे नहीं खड़ा हो। रविवार को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक 558.1 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, सामान्य वर्षापात से यह कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक जिले में 726.2 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी।
ये भी पढ़ें

