Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा, गोविंदपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आया झंडा; 5 लोग हुए घायल

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 06:41 PM (IST)

    गोविंदपुर में रामनवमी विसर्जन शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 1 लाख 32 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से झंडा सटने से पांच लोग घायल हो गए। घायलो ...और पढ़ें

    घटना के बाद घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)
    घटना के बाद घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    HighLights

    1. विसर्जन शोभायात्रा में बड़ा हादसा, एक की हालत गंभीर
    2. हाईटेंशन तार की चपेट में आया झंडा

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोविंदपुर के यशोदा नगर में शारदा राम बजरंग अखाड़ा कमेटी की रामनवमी विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान 1 लाख 32 हजार वोल्ट (132 kV ) के हाईटेंशन तार से झंडा सटने से बड़ा हादसा हो गया।

    इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें संजय कुमार सिंह की हालत अति गंभीर है। उन्हें टाटा मेन अस्पताल भेजा गया, जबकि विजय कुमार, शमी कुमार प्रसाद, प्रदीप वर्मा और एक अन्य विजय कुमार का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में जारी है।

    शोभायात्रा में उत्साह से शुरुआत

    गोविंदपुर के यशोदा नगर में शारदा राम बजरंग अखाड़ा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामनवमी विसर्जन शोभा यात्रा सोमवार शाम को श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुई।

    भक्तों का समूह भक्ति भाव में लीन होकर झंडे और ध्वज के साथ आगे बढ़ रहा था। किंतु यह उत्सव उस समय विपदा में बदल गया, जब एक ऊंचा झंडा अचानक हाईटेंशन तार से जा टकराया।

    बिजली के करंट ने मचाई तबाही

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झंडा 1 लाख 32 हजार वोल्ट के बिजली वाले तार से सट गया। इससे तत्काल करंट का प्रचंड झटका लगा, जिसने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे से अफरा-तफरी मच गई और शोभा यात्रा का आनंदमय माहौल शोक में डूब गया। घायलों में संजय कुमार सिंह की हालत सर्वाधिक चिंताजनक बताई जा रही है।

    हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और आयोजकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तत्परता दिखाई। संजय कुमार सिंह को गंभीर अवस्था में देखते हुए तत्काल टाटा मेन अस्पताल रवाना किया गया।

    शेष चार घायल, विजय कुमार, एक अन्य विजय कुमार, शमी कुमार प्रसाद और प्रदीप वर्मा को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand News: धालभूमगढ़ में रामनवमी ध्वज उखाड़ने के दौरान मांस मिलने से भक्तों में आक्रोश, एनएच 18 किया जाम

    Ranchi News: पाकुड़ में नहीं दी गई रामनवमी जुलूस की अनुमति, बाबूलाल और चम्पाई भड़के; राजनीति हुई तेज