Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर: ब्रेन मलेरिया से 5 बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, पोटका CHC प्रभारी सस्पेंड

    By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 07:28 PM (IST)

    ब्रेन मलेरिया से पांच बच्चों की मौत के बाद पोटका सीएचसी की प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ को निलंबित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    निलंबित सीएचसी डॉ. रजनी महाकुड़

    निलंबित सीएचसी डॉ. रजनी महाकुड़

    HighLights

    1. ब्रेन मलेरिया से पांच बच्चों की मौत के बाद कार्रवाई।

    2. पोटका सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ निलंबित हुईं।

    3. मलेरिया नियंत्रण में लापरवाही के कारण निलंबन हुआ।

    संवाद सूत्र, पोटका। ब्रेन मलेरिया से पांच बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनकी जगह डॉ. सुकांत सीट को नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

    स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम द्वारा मामले की समीक्षा में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग के आदेश तथा सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉ. रजनी महाकुड़ को निलंबित करते हुए उन्हें क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय, दुमका में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

    Jamshedpur

    जांच रिपोर्ट में समय पर मलेरिया नियंत्रण अभियान प्रभावी ढंग से नहीं चलाने, निगरानी एवं रोकथाम कार्यों में कमी सहित कई प्रशासनिक लापरवाहियों का उल्लेख किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ब्रेन मलेरिया से हुई बच्चों की मौत को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

    इधर, नए प्रभारी डॉ. सुकांत सीट को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अधिकारियों को मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, जांच की गति तेज करने, दवा वितरण, फॉगिंग, कीटनाशक छिड़काव तथा लोगों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि ब्रेन मलेरिया पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रांची में हरमू से मुक्तिधाम तक सड़क चौड़ीकरण अभियान, पांच सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में रथ यात्रा को लेकर बिगहा बाजार स्थगित, मांस-मछली और शराब बिक्री पर रोक