पोटका के प्रवासी मजदूर की चेन्नई में मौत: आर्थिक तंगी से शव भी नहीं ला पाया परिवार, वहीं हुआ अंतिम संस्कार
पोटका के प्रवासी मजदूर दशरथ मुंडा की चेन्नई में कार्य के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण परिवार शव को गांव नहीं ला सका और उनका अंतिम संस्कार चेन् ...और पढ़ें

मृतक की पत्नी रानी मुंडा ने बताया कि पति के निधन के बाद परिवार के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
HighLights
प्रवासी मजदूर दशरथ मुंडा की चेन्नई में कार्य के दौरान मौत।
चेन्नई में ही हुआ अंतिम संस्कार, परिवार को सहायता की मांग।
आर्थिक तंगी: नहीं आ सका शव, चेन्नई में ही हुआ अंतिम संस्कार
इस घटना का सबसे हृदयविदारक पहलू यह रहा कि बेहद गरीब होने के कारण पीड़ित परिवार शव को वापस गांव लाने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये की व्यवस्था नहीं कर सका। आखिरकार, मजबूरी में दशरथ मुंडा का अंतिम संस्कार चेन्नई में ही करना पड़ा।
सरकारी सहायता और मुआवजे की मांग
मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी किशन गुप्ता ने जिला प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह परिवार पूरी तरह भूमिहीन है, इसलिए इन्हें: सरकारी प्रावधानों के तहत तत्काल मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि रहने के लिए भूमि का पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। साथ ही, चेन्नई स्थित संबंधित कंपनी से भी उचित हर्जाना दिलवाया जाए।