Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे कर्मचारियों के लिए उच्च शिक्षा की रहा आसान, अब NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

    Updated: Sat, 09 May 2026 03:31 PM (IST)

    रेलवे के गैर राजपत्रित कर्मचारी अब उच्च शिक्षा के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह नई सुविधा दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा श ...और पढ़ें

    रेलवे कर्मचारियों की उच्च शिक्षा की राह आसान। फाइल फोटो

    रेलवे कर्मचारियों की उच्च शिक्षा की राह आसान। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Railway Employee Higher Education: रेलवे में कार्यरत गैर राजपत्रित (नॉन गैजटेड) कर्मचारियों को नई सुविधा प्रदान की गई है। अब उच्च शिक्षा के लिए उन्हें विभागों के चक्कर नहीं लगाना होगा। इसके लिए अब वे ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ पर्सनल आफिसर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

    रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों यदि पत्राचार या अंशकालिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं, तो उन्हें इसके लिए अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

    यह नियम पत्राचार, अंशकालिक या दूरस्थ शिक्षा (कारस्पोंटेंड या पार्ट टाइम काेर्स) के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के लिए होगा।

    इसके लिए कर्मचारियों को पहले विभाग में आवेदन देकर चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत वे अब ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे में 73 हजार जबकि चक्रधरपुर मंडल में 22 हजार रेल कर्मचारी कार्यरत हैं जिन्हें इस नई सुविधा का लाभ मिलेगा।

    HRMS  से कर सकेंगे आवेदन

    नई व्यवस्था के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले कर्मचारी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के माध्यम से ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। इस व्यवस्था के तहत कर्मचारी न अपने किए गए आवेदन को डिजिटल ही ट्रैक कर पाएंगे।

    इसके अलावा आवेदन को स्वीकृति या अस्वीकृत करने का अधिकार मुख्यालय में बैठे वरीय अधिकारियों के बजाए विभागीय पर्यवेक्षकों को स्थानांतरित कर दिया गया है।

    जबकि पूर्व में विभागीय पर्यवेक्षक संबधित आवेदन की फाइल को मुख्यालय भेजते थे, जिसमें काफी समय लगता था। कई बार ऐसा भी हुआ है कि उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा पार हो गई और विभाग से आवेदन स्वीकृत होने का आदेश ही नहीं आया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Indian Railways : सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 18 माह में बनेंगे दो नए प्लेटफार्म व मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं