Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tatanagar RPF Action: टाटानगर स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Thu, 28 May 2026 09:52 PM (IST)

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी ने 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 5 किलोग्राम गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ-सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई।

    2. पांच किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, कीमत ढाई लाख।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) और सीआईबी (CIB) की संयुक्त टीम को नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। 
     
    ऑपरेशन नारकोस के तहत चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो अंतरराज्‍यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का पांच किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
     

    संदेह होने पर बैग की तलाशी में खुला राज 

    जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल के जवान स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर सकपका गए और छिपने का प्रयास करने लगे। 
     
    जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को रोककर पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। गहरा संदेह होने पर जब आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने उनके पिठ्ठू बैग की सघन तलाशी ली, तो उसके अंदर छुपाकर रखे गए गांजे के कई पैकेट बरामद हुए।
     

    ओडिशा से बिहार-झारखंड में होनी थी डिलीवरी 

    आरपीएफ ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें जीआरपी (रेल पुलिस) को सौंप दिया गया है। 
     
     
    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा से ट्रेन के रास्ते लाई गई थी। 
     
    तस्कर इसे बिहार और झारखंड के स्थानीय बाजारों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे सिंडिकेट और इसके मुख्य सरगना का पता लगाया जा सके।


    इस सफल कार्रवाई के बाद रेलवे प्रशासन ने आम जनता और रेल यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि सफर के दौरान या स्टेशन परिसर में यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों या रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर दें।

    यह भी पढ़ें- टाटानगर स्टेशन पर 15 किलो गांजे के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत बड़ी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- द्वारका पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गांजा तस्करों को पकड़ा, 4 किलो गांजा बरामद

    यह भी पढ़ें- गया जंक्शन पर 'ऑपरेशन नारकोस' की बड़ी कार्रवाई, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 14 किलो गांजा बरामद

    यह भी पढ़ें- Ranchi Railway Station: 'ऑपरेशन नार्कोस' के तहत बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 14 किलो गांजा बरामद; 2 पुरुष और 1 महिला गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- Delhi Crime: सोयाबीन की बोरी के अंदर गांजा छिपाकर लाए थे दिल्ली, तीन गिरफ्तार; 254 किलो गांजा बरामद