विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची से टाटानगर होकर हावड़ा जाएगी वंदे भारत, चेन्‍नई से पहुंची चमचमाती नई रैक; जानें पूरा टाइम टेबल

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 21 Sep 2023 01:41 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 21 Sep 2023 02:05 PM (GMT+05:30)

रांची से हावड़ा वाया टाटानगर वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सेवा जल्‍द ही शुरू होने वाली है। इस ट्रेन की नई ...और पढ़ें

रांची से टाटानगर होकर हावड़ा जाएगी वंदे भारत।
रांची से टाटानगर होकर हावड़ा जाएगी वंदे भारत।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से चलकर टाटानगर होते हुए हावड़ा जाएगी। वंदे भारत की नई रैक टाटानगर पहुंच गई है। रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। रांची से हावड़ा की दूरी 463 किलोमीटर है, जो वंदे भारत एक्सप्रेस सात घंटे पांच मिनट में तय करेगी और रांची से हावड़ा के बीच चार स्टेशनों पर रूकेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

यह ट्रेन वर्तमान में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइम टेबल जारी कर दिया है।

वर्तमान में यह ट्रेन सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर रांची से रवाना होकर आठ बजकर 40 मिनट पर टाटानगर और दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी।

जबकि दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर हावड़ा से रवाना होकर शाम सात बजकर पांच मिनट पर टाटानगर और रात 10 बजकर 50 मिनट पर रांची पहुंचेगी। 22 सितंबर को इस नए वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन होगा।

चेन्नई में बनी है नई वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की नई रैक इंट्रीगल कोच फैक्ट्री चेन्नई में तैयार हुई है। यह ट्रेन मंगलवार को चेन्नई से रांची के लिए रवाना की गई थी।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद अब इस बीमारी की चपेट में आ रहे लोग, रात में रह रही बेचैनी, दिन में काम करना हो रहा मुश्‍किल

ये है ट्रेन का टाइम टेबल

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

स्टेशन का नाम आगमन प्रस्थान
रांची 05:15 बजे
मुरी 6:15 बजे 6:17 बजे
पुरुलिया 7:15 बजे 7:17 बजे
टाटानगर 8:45 बजे 8:45 बजे
खड़गपुर 10:30 बजे
हावड़ा 12:20 बजे

हावड़ा से रांची का समय सारणी

हावड़ा 15:45 बजे
खड़गपुर 17:18 बजे 17:20 बजे
टाटानगर 19:05 बजे 19:10 बजे
पुरुलिया 19:38 बजे 19:40 बजे
मुरी 21:38 बजे 21:40 बजे
रांची 22:50 बजे

सांसद ने की थी घोषणा

बीते मंगलवार को ही जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने रांची से टाटानगर होते हुए हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें पोन कर सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें: फुटपाथ दुकानदारों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी देने जा रहे हैं 10 से 50 हजार का लोन, कैशबैक का भी मिलेगा लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।