विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad: हाइटेंशन तार वाले खंभे से पर चढ़ा युवक, 5 घंटे बाद तक किया हाइवोल्टेज ड्रॅामा; कारण जान चौंक जाएंगे आप

Published: Mon, 22 Jul 2024 08:52 PM (IST)

बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चरकादह गांव में एक युवक ने 5 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवक गांव से होकर ...और पढ़ें

बिजली के हाईटेंशन तार के खंभे पर चढ़ा युवक
बिजली के हाईटेंशन तार के खंभे पर चढ़ा युवक

HighLights

  1. बिंदापाथर क्षेत्र में 1.33 लाख वोल्ट के हाई टेंशन तार वाले खंभे पर युवक के चढ़ने से मचा हड़कंप
  2. मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस टीम, अग्निशमन विभाग की टीम के साथ सैंकड़ों की जुटी रही भीड़

संवाद सूत्र, बिंदापाथर (जामताड़ा)। बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चरकादह गांव से होकर गुजरने वाली 1.33 लाख वोल्ट के हाई टेंशन तार वाले के खंभे पर एक युवक पर चढ़े होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर उसे उतारने के प्रयास को आसपास के ग्रामीण तो पहुंचे ही बिंदापाथर थाने की पुलिस और जामताड़ा से पहुंचा अग्निशमन दस्ता भी उसे उतारने का प्रयास करता रहा। इस बीच बारिश के बीच तकरीबन पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक बबलू मुर्मू को नीचे उतारा जा सका।

पुलिस के पूछने पर युवक ने दिया ये जवाब

पुलिस टीम ने जब युवक से खंभे पर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने कहा कि खंभे के ऊपर से उसकी ससुराल दिखती है, वह काफी दिनों से अपनी ससुराल नहीं जा सका है। वह अपनी ससुराल का गांव देखने को खंभे पर चढ़ा था। उसकी मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है।

पांच घंटे तक चलता रहा ड्रामा 

घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। युवक को खंभे पर चढ़ा देख इस रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे आवाज देकर पहले उतारने का प्रयास किया। फिर घटना की सूचना उसके स्वजनों को भी दी गई।

लेकिन वह किसी के भी कहने पर नीचे उतरने को राजी ना हुआ। यह हाई वोल्टेज ड्रामा तकरीबन पांच घंटे तक चलता रहा, लेकिन सुबह ही खंभे पर चढ़ा बबलू खंभे की ऊंचाई तक पहुंचकर ही बैठा रहा।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

अंततः लोगों ने घटना की सूचना बिंदापाथर पुलिस व बिजली विभाग को दी। मौके पर बिंदापाथर थाने के एएसआई जयदेव मुर्मू पुलिस बल के साथ पहुंचे।

उन्होंने इस बीच अग्निशमन विभाग जामताड़ा को भी घटना की जानकारी दी। काफी देर तक मशक्कत व सूझबूझ से किसी तरह युवक को नीचे उतारा जा सका। पुलिस ने युवक को शारीरिक जांच के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा है।

ये भी पढ़ें-

Assam में बाढ़ से मचा हाहाकार! 100 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मदद के लिए आगे आए झारखंड के CM हेमंत सोरेन

Ramgarh SP Transfer: आनन-फानन में हटाए गए रामगढ़ के एसपी डॉ. विमल कुमार, टाउन थाना प्रभारी भी निलंबित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।